Move to Jagran APP

विवाद से लिया सबक, एशियाड पदक विजेताओं को नौकरी व राशि देने की तैयारी

हरियाणा सरकार ने राष्‍ट्रमंडल खेलों के बाद हुए विवाद से सबक लिया है। सरकार ने एश्‍ाियाई खेलों में पदक विजेता खिलाडियाें को नौकरी व राश्‍ाि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 12:36 PM (IST)
विवाद से लिया सबक, एशियाड पदक विजेताओं को नौकरी व राशि देने की तैयारी
विवाद से लिया सबक, एशियाड पदक विजेताओं को नौकरी व राशि देने की तैयारी

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राष्‍ट्रमंडल खेलों के बाद हुए विवाद से सबक लिया है। सरकार जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों को सरकार पदक के रंग के अनुसार नौकरी और नकद पुरस्कार देगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 18 पदक देश की झोली में डाले। इनमें छह स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हैं। प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग के अफसर एक चार्ट बनाने में जुटे हैं जिससे खिलाड़ी अपनी योग्यतानुसार नौकरी का पता लगा सकेंगे।

loksabha election banner

एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू

खेल मंत्री अनिल विज के मुताबिक, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये के साथ ग्रुप ए की नौकरी और रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपये व प्रथम श्रेणी नौकरी मिलेगी। कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये तथा ग्रुप बी की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली प्रतियोगिताओं के अभी तक के सभी विजेताओं तथा प्रतिभागी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: बदलते भारत की तस्‍वीर है हरियाणा का एक गांव, यहां की व्‍यवस्‍था देख हो जाएंगे हैरान

इन खिलाडिय़ों को तीन करोड़ और प्रथम श्रेणी नौकरी

1. विनेश फौगाट  -कुश्ती   -       स्वर्ण पदक

2. बजरंग पूनिया -कुश्ती   -       स्वर्ण पदक

3. अमित पंघाल  -मुक्केबाजी -   स्वर्ण पदक

4. नीरज चोपड़ा   -भाला फेंक -   स्वर्ण पदक

5. अरपिंदर सिंह -ट्रिपल जंप -     स्वर्ण पदक

6. मंजीत चहल   -800 मीटर दौड़ -स्वर्ण पदक

11. दुष्यंत चौहान     -नौकायन   -           कांस्य पदक

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर की ऐसी हरकत तो होगी भारी मुसीबत, यूं हाेना पड़ेगा शर्मसार

-----------

इन खिलाडिय़ों को डेढ़ करोड़ और प्रथम श्रेणी नौकरी

1. आशीष मलिक   -घुड़सवारी   -            रजत पदक

2. संजीव राजपूत  - 50 मीटर राइफल-    रजत पदक

3. लक्ष्य श्योराण - पुरुष ट्रैप स्पर्धा  -       रजत पदक

4. रानी रामपाल      -महिला हॉकी टीम -  रजत पदक

5. नवनीत कौर     -महिला हॉकी टीम -    रजत पदक

6. नवजोत कौर    -महिला हॉकी टीम -     रजत पदक

7. दीपिका    -     महिला हॉकी टीम  -       रजत पदक

8. नेहा    -         महिला हॉकी टीम   -      रजत पदक

9. सविता    -     महिला हॉकी टीम  -       रजत पदक

10. मोनिका   -महिला हॉकी टीम  -         रजत पदक

11. उदिता   -महिला हॉकी टीम  -            रजत पदक

12. साक्षी कुमारी   -महिला कबड्डी टीम - रजत पदक

13. पायल चौधरी   -महिला कबड्डी टीम   -रजत पदक

------------

इन खिलाडिय़ों को 75 लाख और द्वितीय श्रेणी नौकरी

1. विकास कृष्णन   -मुक्केबाजी   -   कांस्य पदक

2. सीमा पुनिया      -डिस्कस थ्रो   -   कांस्य पदक

3. नरेंद्र ग्रेवाल  -       वुशु   -            कांस्य पदक

4. अभिषेक वर्मा - 10 मीटर एयर पिस्टल -कांस्य पदक

5. सुरेंद्र कुमार    -पुरुष हॉकी टीम   -        कांस्य पदक

6. सरदार सिंह   -पुरुष हॉकी टीम  -         कांस्य पदक

7. दीपक हुड्डा    -पुरुष कबड्डी टीम   -    कांस्य पदक

8. प्रदीप नरवाल -पुरुष कबड्डी टीम   -     कांस्य पदक

9. मोनू गोयत    -पुरुष कबड्डी टीम   -     कांस्य पदक

10. संदीप नरवाल   -पुरुष कबड्डी टीम   - कांस्य पदक

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.