Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छी खबर: CET रिजल्ट के इंतजार के बीच कॉन्ट्रैक्ट पर भरे जाएंगे साढ़े छह हजार पद, CM नायब सैनी दी मंजूरी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 07:19 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने सीईटी रिजल्ट के इंतजार के बाद अनुबंध पर करीब साढ़े छह हजार पद भरने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 103 श्रेणियों में भर्तियों को मंजूरी दी है जिनमें क्लर्क टीजीटी पीजीटी पीआरटी और भारी वाहन चालकों के पद शामिल हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ये नियुक्तियां की जाएंगी और जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे साढ़े छह हजार पद- सीएम नायब

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के रिजल्ट के इंतजार के बाद सरकार ने करीब साढ़े छह हजार पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया है। सीईटी का रिजल्ट नवरात्रों में आने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों की 103 श्रेणियों में भर्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत यह नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क के 3,240, टीजीटी के 835, पीजीटी के 112, पीआरटी के 1,820 और भारी वाहन चालकों के 370 पद शामिल हैं। जल्द ही अनुबंधित कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर भी मिलने की संभावना है। सीईटी की परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के पदों के लिए ली गई है।

    अस्थायी नियुक्तियों के मामले में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों की समीक्षा करते हुए नई भर्तियां को मंजूरी प्रदान की और कहा कि ज्वाइनिंग लेटर तमाम तहकीकात पूरी करने के बाद जल्द प्रदान कर दिए जाएं।

    मुख्यमंत्री को वित्त विभाग की तरफ से 103 श्रेणियों में भर्तियों के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव मिला था, जिसके बाद 6,377 पदों के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने को मंजूरी दे दी गई है।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा अवधि समाप्त होने पर विभागाध्यक्षों को समय पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    कार्यमुक्ति से जुड़ी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर पोर्टल पर अपडेट करनी अनिवार्य होगी। यदि विभाग तय समय में जवाब नहीं देगा तो यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी को कार्यमुक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है और उसे पोर्टल से स्वत: कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने आदेश में दो प्रमुख शर्तें भी बताई हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट विभागों को देनी होगी। संबंधित कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 के तहत कवर न करता हो।

    कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो, जिसमें अंतरिम राहत मिली हो। यदि ये दोनों शर्तें पूरी पाई जाती हैं और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता है तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वत: मान ली जाएगी।