Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद पर किया नियुक्त

    By Sudhir TanwarEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नए महानिदेशक होंगे। केंद्रीय नियुक्ति कमेटी ने रेलवे बॉर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मनोज यादव अब अपनी सेवानिवृत्ति के दिन यानी 31 जुलाई 2025 तक इसी पद पर सेवाएं देंगे। वह वर्तमान में पद पर आसीन बंगाल काडर के आइपीएस अधिकारी संजय की जगह लेंगे।

    Hero Image
    हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद पर किया नियुक्त (फोटो-सोशल मीडिया)

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नए महानिदेशक होंगे। रेलवे बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर केंद्रीय नियुक्ति कमेटी ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही मनोज यादव की हरियाणा में वापसी की अटकलों पर विराम लग गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज लेंगे संजय चंदर की जगह

    मनोज यादव अब अपनी सेवानिवृत्ति के दिन यानी 31 जुलाई 2025 तक इसी पद पर सेवाएं देंगे। वर्तमान में पश्चिम बंगाल काडर के आइपीएस अधिकारी संजय चंदर रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक हैं जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद मनोज यादव यह पदभार संभालेंगे।

    पुलिस महानिदेशक नहीं बनना चाहते थे मनोज

    केंद्र में मनोज यादव की नई नियुक्ति के साथ ही वह अब हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। हरियाणा के सबसे सीनियर आइपीएस अधिकारियों में शामिल यादव हालांकि पहले ही हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी कारण प्रदेश सरकार द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को भेजे अधिकारियों के पैनल में उनका नाम शामिल नहीं किया था।

    रेलवे सुरक्षाबल के महानिदेशक पद पर हुई मनोज की नियुक्ति

    इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने अधिकारियों के नामों का पैनल वापस भेजते हुए मनोज यादव से जुड़ा रिकार्ड मांग लिया था। चूंकि अब उनकी नियुक्ति रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में हो गई है, इसलिए हरियाणा के डीजीपी पद के पात्र आइपीएस अधिकारियों के पैनल में उनका नाम डाला भी जाता है तो भी डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति नहीं की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner