हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा- दस हजार किसानों पर दर्ज हुई एफआइआर
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किसान आंदोलन के दौरान राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन को लेकर 10 हजार से अधिक किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए गए हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किसानों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल और राज्य की भाजपा-जजपा सरकार पर फिर हमला किया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन के दौरान 10 हजार से अधिक किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए गए है। काफी संख्या में किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है।
कुमारी सैलजा ने भाजपा-जजपा सरकार पर किसानों का उत्पीड़ने करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को विफल करने के लिए प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार को किसानों पर दर्ज एफआइआर तुरंत वापस लेकर गिरफ्तार किसानों को रिहा करना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानूनों को लेकर मन की बात में की गई बातों को खोखला करार दिया है। सैलजा ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किसानों से बातचीत के लिए जो शर्त रखी गई है, उससे साफ प्रतीत होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत में खोट है।
सैलजा ने एफआइआर रद कर गिरफ्तार किसानों की रिहाई मांगी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा पहले कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर ठंड में पानी की बौछारें की गईं और उन पर आंसू गैस के दागे गए। इसके बाद उन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दी गई है। केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार किसानों को पूरी तरह से कुचलने पर तुली हुई है।
सैलजा ने कहा कि हमारे अन्नदाता जो अपने हक के लिए इन कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्षरत हैं, उन पर एफआइआर दर्ज करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उनसे अपराधियों जैसा बर्ताव किया जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेहनतकश किसान देश की रीढ़ है, कोई अपराधी नहीं हैं। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले और गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करे।
यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन पर सियासत तेज, दोनों सीएम की भिड़ंत से माहौल गर्माया
यह भी पढ़ें: किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे, BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो
यह भी पढ़ें: फिर मसीहा बने सोनू सूद, 12 वर्ष की पीड़ा हुई खत्म और अमन को हरियाणा में मिली नई जिंदगी
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान में स्पिन बाॅलिंग पर खूब जड़े छक्के, सियासत की पिच पर फिरकी में बुरे फंसे सिद्धू
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए