Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के दिल्ली कूच से हाई अलर्ट पर हरियाणा, पैरामिलिट्री की 50 कंपनियां देंगी चप्पे-चप्पे पर पहरा; UP-पंजाब की सीमा पर बढ़ी चौकसी

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:20 AM (IST)

    Farmer Protest In Delhi हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच करने वाले किसान संगठनों के आंदोलन के एलान को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र ने हरियाणा को पैरामिलिट्री की 50 कंपनियां अलॉट कर दी हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। दिल्ली कूच को देखते हुए कई किसान संगठन हरियाणा की सीमाओं पर जुटने शुरू हो गए हैं।

    Hero Image
    किसानों के दिल्ली कूच से हाई अलर्ट पर हरियाणा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Farmers Protest: हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच करने वाले किसान संगठनों के आंदोलन के एलान को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है।

    किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा के सभी सीमावर्ती जिलों में बैरीकेडिंग कर दी गई है और केंद्र ने हरियाणा को पैरामिलिट्री की 50 कंपनियां अलॉट कर दी हैं।

    शुक्रवार से यह कंपनियां हरियाणा में आ रही हैं, जबकि रिजर्व में रखी गई फोर्स को अशांति की आशंका वाले क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।

    हरियाणा की सीमाओं पर जुटना शुरू हो गए किसान

    पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से दिल्ली कूच (farmers march to delhi) का एलान किया गया है। कूच को देखते हुए कई किसान संगठन हरियाणा की सीमाओं पर जुटने शुरू हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के कुछ किसान संगठनों द्वारा इस आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है, लेकिन वह खुलकर सामने नहीं हैं। उन्हें डर है कि यदि वे खुलकर सामने आए तो पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। इसलिए उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

    हरियाणा के कई जिलों में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ऐसे में प्रदेश की पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और 16 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा दौरे पर हैं।

    ऐसे में अगर किसान दिल्ली कूच करते हैं तो हरियाणा पुलिस के सामने इनसे निपटना बड़ी चुनौती होगी।इस चुनौती से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

    UP और पंजाब की सीमा से सटे हैं हरियाणा के ये जिले

    हरियाणा का अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, हिसार व फतेहाबाद जिले पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं। दूसरी तरफ यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं।

    इसके अलावा झज्जर जिले का बहादुरगढ़ कस्बा देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है। पिछली बार हुए किसान आंदोलन के दौरान किसानों का मुख्य केंद्र सोनीपत का बहालगढ़ तथा झज्जर जिले में बहादुरगढ़ बॉर्डर रहा था।

    यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान, हाई अलर्ट पर हरियाणा; सुरक्षाबलों की हो रही तैनाती

    अंबाला के शंभू बॉर्डर पर जुटे पंजाब के किसान

    अब किसानों द्वारा दोबारा दिल्ली कूच व आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत की।

    अंबाला में शंभू बॉर्डर पर पंजाब के कुछ किसान संगठन (Punjab Farmers जमा होने शुरू हो गए हैं, जिसके चलते पंजाब की सीमा से सटे जिलों में पुलिस ने नाकाबंदी कर बाहर से आने वालों की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच का एलान, मोदी सरकार की बढ़ी मुसीबत; हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर

    comedy show banner
    comedy show banner