Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये तो गजब है! हरियाणा में 2656 लोगों के पास दो से अधिक पत्नियां, तीन के पास 3 से भी ज्यादा वाइफ

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 03:08 PM (IST)

    हरियाणा में परिवार पहचान पत्र की जांच में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। राज्य में 2656 व्यक्तियों के पास दो से अधिक पत्नियाँ हैं जबकि 9 व्यक्तियों की तीन पत्नियां हैं। तीन व्यक्तियों के पास तीन से ज़्यादा पत्नियाँ हैं। कुल मिलाकर 2668 व्यक्तियों की एक से ज़्यादा पत्नियाँ हैं।

    Hero Image
    हरियाणा में 2656 लोगों के पास दो से अधिक पत्नियां (File Photo)

    अनुराग अग्रवाल, पंचकूला। हरियाणा में लगभग छह वर्ष पूर्व आरंभ किए गए परिवार पहचान पत्र (फैमिली आइडी) की जांच में रोचक जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, राज्य में 2656 लोगों के पास दो से अधिक पत्नियां हैं, जबकि नौ लोग ऐसे हैं, जिनकी तीन पत्नियां हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास तीन से अधिक पत्नियां हैं। राज्य में 2668 लोगों की एक से अधिक पत्नियां हैं।तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को समाप्त करने और वास्तविक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से परिवार पहचान पत्र बनाने की योजना शुरू की थी।

    परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के मुताबिक हरियाणा ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी। वर्तमान में 76 लाख 93 हजार 856 फैमिली आइडी हैं, जिनमें दर्ज सदस्यों की संख्या दो करोड़ 94 लाख 65 हजार 154 है। अब दूसरे राज्य भी लागू कर रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी परिवार पहचान पत्र, उत्तराखंड ने उत्तराकुल, राजस्थान ने जन आधार, कर्नाटक ने कुटुंब, मध्य प्रदेश ने समाग्रह और तमिलनाडु ने मकाल नाम से अपने राज्य में फैमिली आइडी लागू की है। बिहार सरकार ने भी हरियाणा की तर्ज पर फैमिली आइडी बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

    नूंह में सबसे अधिक लोगों की दो पत्नियां

    हरियाणा का नूंह जिला ऐसा है, जहां सबसे अधिक 343 लोगों के पास दो पत्नियां हैं। भिवानी में दो परिवार, फरीदाबाद, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह और रेवाड़ी में एक-एक परिवार का मुखिया ऐसा है, जिनके पास तीन पत्नियां हैं। भिवानी में तीन परिवार के मुखिया ऐसे हैं, जिनके पास तीन से अधिक पत्नियां हैं।