Published: Fri, 12 Sep 2025 07:47 PM (GMT+05:30)
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बारिश और जलभराव से किसानों की लगभग 19 ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बारिश और जलभराव से किसानों की लगभग 19 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बीमा प्रीमियम कटवाने के बावजूद 12 जिलों में बीमा कंपनियों ने जलभराव के कारण खराब हुई धान की फसल पर नियम लागू न होने का हवाला देते हुए मुआवजा देने से इंकार कर दिया है।
यह दर्शाता है कि बीमा कंपनियां किस तरह किसानों को लूट रही हैं। चौटाला ने कहा कि जिन किसानों ने धान की फसल का बीमा करवाया है, उनकी फसल खराबी की शिकायत के आवेदन पोर्टल स्वीकार ही नहीं कर रहा है।
हर साल का यही हाल है। किसानों की जेब से हजारों करोड़ रुपये फसल बीमा के नाम पर लिए जाते हैं, लेकिन जब फसल खराब होती है तो नियमों का बहाना बना कर मुआवजा देने से इंकार कर दिया जाता है। न किसानों को समय पर खाद मिलता।
अगर मिलता है तो ब्लैक में महंगा खरीदना पड़ता है। खाद के साथ किसानों को गैर जरूरी तरल यूरिया व अन्य सामान खरीदने पर मजबूर किया जाता है।