Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में ढाबा संचालक और भाई पर हमला, एक साथ 15 हमलावरों को देख सहमे लोग

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:35 PM (IST)

    पंचकूला के बिल्ला गांव में15 लोगों ने ए-वन ढाबा के मालिक अली अहमद और उनके भाई पर हमला किया। अली अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। रामगढ़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

    Hero Image
    बरवाला ब्लॉक के बिल्ला गांव के पास हुआ ए-वन ढाबा संचालक और भाई पर हमला।

    संवाद सहयोगी, बरवाला। बिल्ला गांव के पास शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 15 अज्ञात लोगों ने ए-वन ढाबा संचालक अली अहमद और उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अली अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, उसका भाई भी चोटिल है और सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाजरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है और आसपास के लोगों में भी चिंता दिखाई दी।

    रामगढ़ चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    comedy show banner
    comedy show banner