Move to Jagran APP

CBSE 10th results 2020: पंचकूला रीजन में बेटियों ने लहराया परचम, लड़कों को पीछा छोड़ा

CBSE 10th results 2020 में पंचकूला रीजन में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियाें का पास प्रतिशत 96.51 रहा। 92.33 फीसद लड़के पास हुए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 07:10 AM (IST)
CBSE 10th results 2020: पंचकूला रीजन में बेटियों ने लहराया परचम, लड़कों को पीछा छोड़ा
CBSE 10th results 2020: पंचकूला रीजन में बेटियों ने लहराया परचम, लड़कों को पीछा छोड़ा

पंचकूला, जेएनएन। CBSE 10th result 2020 में सीबीएसई 10वीं में इस बार पंचकूला जोन में लड़कियों ने फिर बाजी मारी और लड़कों को पीछे छोड़ दिया। पंचकूला जाेन के हरियाणा के 78927 छात्रों और 52814 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 72877 लड़के और 50973 लड़कियां पास हुई। लड़कों का पास प्रतिशत 92.33 और लड़कियों का पास प्रतिशत 96.51 रहा।

loksabha election banner

चंडीगढ़ जोन में पास प्रतिशत पंचकूला जोन से कम, पूरे देश में पंचकूला रीजन को मिला छठा स्थान

वहीं पंचकूला जोन से जुड़े  हिमाचल प्रदेश के 8686 लड़के और 6560 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 8338 लड़के और 6438 लड़कियां पास हुईं। लड़कों का पास प्रतिशत 95.99 और लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92 रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें पंचकूला जोन में 94.31 फीसद विद्यार्थी पास हुए।

हरियाणा के 94.01 और हिमाचल के 96.92 फीसद विद्यार्थी पास, पंचकूला में 94.31 फीसद पास हुए

पहली बार चंडीगढ़ रीजन बनाकर उसका अलग रिजल्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ जोन में पास प्रतिशत पंचकूला जोन से कम है। यहां 91.83 फीसद बच्चे पास हुए। पूरे देश में पंचकूला रीजन छठे स्थान और चंडीगढ़ नौवे स्थान पर है।

हरियाणा

प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 93.89 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.17फीसद रहा है। वहीं केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.56 रहा है।

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 96.67 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.74फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.60 रहा है। सीटीएसए का पास प्रतिशत 94.84 रहा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पांच नगरपालिकाओं पर मंडराया संवैधानिक संकट, कानून में करना होगा बदलाव

यह भी पढ़ें: Punjab केे मंत्री का सुखबीर पर बड़ा हमला, कहा-गुरमीत को भेजी थी गुरु गोबिंद सिंह जैसी पोशाक


यह भी पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा के बयान से बढ़ी सुखबीर बादल की परेशानी, जाखड़ बोले- पंथ से निष्‍कासित किया जाए


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.