हरियाणा की लोकसभा सीट और 80 विस सीटें जीतेगी कांग्रेस : तंवर
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने दावा किया कि अगल चुनाव में कांग्रेस हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। विधानसभा चुनाव में 80 सीटें जीेतेंगे।
जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की सभी पार्टियां एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन कर लें व हमारे खिलाफ लड़कर देख लें। कांग्रेस अगले चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटे और 80 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेगी।
पंचकूला में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
डॉ. तंवर ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबाेधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में पिछले दिनों दिल्ली में हुई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए अच्छा काम करने वाले पार्टी नेताअों और कार्यकर्ताआें को सम्मानित किया गया।
तंवर ने कहा कि अब माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और हमने कभी धर्म और जाति के नाम पर नहीं बांटा। हरियाणा में भाजपा साफ हो चुकी है और हमारा मुकाबला इनेलो-बसपा गठबंधन से होगा। लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है और चुनावों में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी।
डॉ. तंवर ने कहा कि कि कांग्रेस राजनीति की सबसे बड़ी नर्सरी है, जिसने कई नेताओं को पीएम व सीएम बनाया है। पूरे देश में आज तक न ऐसी नर्सरी हुई है और न होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत कभी भी मुमकिन नहीं है और न हो सकता है। हर गांव, गली में कांग्रेस का कार्यकत्र्ता मौजूद है और लोगों के दिमाग में कांग्रेस की विचारधारा चलती है। समारोह में पूर्व सांसद चौ. रणजीत सिंह व चौ. ईश्वर सिंह, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र सिंह कादयान, पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को दें अहमियत
डॉ. तंवर ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि हमें अपने कार्यकर्ताओं को अहमियत देनी होगी। उनके दुख सुख में साथ खड़े होना होगा, उनके काम करवाने होंगे, तभी कांग्रेस जीत सकेगी। राहुल गांधी ने एक साधारण परिवार से आए युवा को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया, जिससे साफ है कि कांग्रेस हाईकमान किसी कार्यकर्ता को भी कभी भी कोई भी पद दे सकता है।
तंवर ने बताया कि 31 मई से लेकर 4 जून तक सिरसा के चौटाला गांव से साइकिल यात्रा दोबारा शुरू होगी। कार्यकर्ता मेहनत करें और खुद के बारे में नहीं पार्टी के लिए सोचें। जो चार साल में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, उनको मौका चुनाव में मिलेगा, लेकिन अगर उस क्षेत्र में कोई उनसे मजबूत है, तो खुद के बारे में न सोचकर उस नेता के साथ जुड़ें।
भाजपा सरकार की असफलताओं को करेंगे उजागर
डॉ. तंवर ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार की असफलताओं को उजागर करने के लिए सभाओं का आयोजन करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। तेल की कीमतें बढ़ाए जाने, किसान को उपज का उचित मूल्य न देने, अनाज मंडी से न उठाए जाने, महिलाओं तथा दलितों के विरुद्ध बढ़ रहे अत्याचारों जैसे मामलों पर कांग्रेस पार्टी जोरदार तरीके सक उठाती रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।