Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: कांग्रेस नेताओं से पूछी जा चुकी पसंद, अब जानेंगे सिफारिश की वजह; जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची पर चर्चा तेज

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 03:51 PM (IST)

    हरियाणा कांग्रेस में संगठन सृजन प्रक्रिया के बीच राज्य के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद जिलाध्यक्षों की सूची पर विचार करेंगे। नेताओं से उनकी पसंद के नाम लिए गए हैं लेकिन अंतिम निर्णय हाईकमान का होगा। राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद सूची जारी होगी। पहले जिलाध्यक्षों की सूची आएगी फिर प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला होगा।

    Hero Image
    हरियाणा कांग्रेस जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची पर चर्चा तेज। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस की ‘संगठन सृजन’ प्रकिया के बीच सोमवार को राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची पर विचार-विमर्श करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के इन प्रमुख नेताओं से पहले ही उनकी पसंद के नाम ले लिए गए हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं ने हर जिले के लिए अपनी पसंद के नाम कांग्रेस प्रभारी के माध्यम से संगठन महासचिव के पास भिजवा दिए हैं तो कुछ ने यह कहते हुए नाम नहीं दिए कि कांग्रेस हाईकमान का निर्णय उन्हें स्वीकार होगा।

    हरियाणा कांग्रेस के जिन नेताओं ने अपनी पसंद के नाम पार्टी नेतृत्व को सौंपे हैं, यह जरूरी नहीं कि उन नामों पर हर सूरत में विचार होगा। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की छह-छह नामों की सूची में शार्टलिस्ट हुए नामों से यदि कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए नाम मेल खाते होंगे तो उन पर विचार किया जाएगा।

    कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राज्य के नेताओं से उनकी पसंद के नाम लेने के पीछे सोच यह रही कि उन्हें संगठन में स्वयं को उपेक्षित महसूस न हो। गुजरात में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल अपने जिले में अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष नहीं बनवा पाए हैं, लेकिन नाम उनसे भी लिए गए थे। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रह चुके शक्ति सिंह गोहिल की कांग्रेस हाईकमान गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी कर चुका है।

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ फाइनल चर्चा करने के बाद अपनी पूरी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सौंप देंगे। राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। यह काम इस सप्ताह होने की पूरी संभावना है।

    हालांकि राहुल गांधी ने 30 जून तक जिलाध्यक्ष बनाने का काम पूरा करने के आदेश दिए थे, लेकिन पार्टी प्रभारी ने उनसे 15 जुलाई तक समय ले लिया था। अब यह समय भी बीत चुका है।कांग्रेस की ओर से पहले जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के पद को लेकर फैसला होगा।

    केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद के साथ सोमवार को होने वाली बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को बुलाया गया है।

    कांग्रेस हाईकमान चाह रहा जिलाध्यक्षों की आजादी वर्तमान में चौधरी उदयभान के हाथों में प्रदेश कांग्रेस की कमान है। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस विधायक दल के नेता के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष का फैसला भी होना है।

    प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि पहले जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी नहीं होनी चाहिए। इन नेताओं का तर्क है कि जिलाध्यक्ष बनाने के बाद अगर प्रदेशाध्यक्ष का निर्णय होता है तो फिर प्रदेश कांग्रेस में प्रधान का उन पर कंट्रोल नहीं रहेगा।

    उन्होंने यह दलील भी दी है कि पहले प्रधान बनाना चाहिए ताकि जिलाध्यक्षों के चयन में प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श किया जा सके।

    हालांकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि जिलाध्यक्ष स्वतंत्र रूप से काम करें और उन्हें फैसले लेने की स्वतंत्रता हो, इसलिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से पहले प्रदेशाध्यक्ष का चयन किया जाएगा, इसकी बिल्कुल भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner