Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तंवर का मास्टर स्ट्रोक; 21 जिलों में 59 प्रभारी बनाए, हर खेमे को प्रतिनिधित्व

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 19 Feb 2018 07:04 AM (IST)

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गुटबाजी के बीच मास्टर स्ट्रोक मारा है। 21 जिलों में 59 प्रभारी बनाए हैं। इसमें हर खेमे को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    तंवर का मास्टर स्ट्रोक; 21 जिलों में 59 प्रभारी बनाए, हर खेमे को प्रतिनिधित्व

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने संगठन की गतिविधियां तेज कर दी हैैं। जिलाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां करने से पहले तंवर ने हर जिले में दो से तीन प्रभारी नियुक्त कर दिए। यही प्रभारी पार्टी की तमाम गतिविधियों का संचालन करेंगे और जिलाध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों के नामों की सिफारिश करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस में घमासान बढऩे के पूरे आसार हैैं। अशोक तंवर ने राजनीतिक चतुराई के साथ यह लिस्ट जारी की है। संगठन के लिहाज से कांग्रेस के 32 जिले, 178 ब्लाक, 35 प्रकोष्ठ और 5 फ्रंटियल सेल हैैं। कुछ जिले ऐसे भी हैैं, जहां संगठन के लिहाज से दो-दो जिलाध्यक्ष काम करते हैैं। मसलन अंबाला शहरी व अंबाला ग्रामीण दो जिले होंगे।

    तंवर ने अपने विश्वासपात्र हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी को सभी प्रकोष्ठ व फ्रंटियल संगठनों का प्रभार सौंपा है। साथ ही उन्हें अंबाला जिले का प्रभारी भी बनाया है। उनके साथ खजान सिंह को लगाया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष जय सिंह लाली को अल्पसंख्यक सेल के साथ ही सिरसा जिले का प्रभारी लगाया गया है। उनके साथ राजकुमार तेवतिया को जोड़ा है।

    कांग्रेस प्रधान ने हर जिले में दो से तीन प्रभारी नियुक्त किए हैैं। हालांकि हुड्डा, सुरजेवाला, कुलदीप, सैलजा, कैप्टन और किरण खेमे के भी नेताओं को प्रभारी बनाया गया है, मगर तंवर खेमे ने प्रत्येक जिले में अपनी पसंद के प्रभारी की नियुक्ति सुनिश्चित की है।

    चार पूर्व मंत्री, तीन विधायक, दो पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक बने प्रभारी

    हरियाणा कांग्र्रेस के जिला प्रभारियों में तंवर के नेतृत्व वाली प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों को ही तरजीह दी गई है। इनमें चार पूर्व मंत्री, दो पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक और तीन विधायक शामिल हैैं। जिला प्रभारियों में सभी धड़ों के नेता शामिल हैैं, मगर तंवर के सबसे ज्यादा हैैं।

    कांग्रेस के जिला प्रभारियों की सूची

    जिला  - प्रभारी

    1. अंबाला - तरुण भंडारी एवं खजान सिंह

    2. भिवानी - कुलबीर सिंह सोहेल, सुरेंद्र नंबरदार एवं शमशेर सिंह गोगी

    3. फरीदाबाद - मोहम्मद बिलाल, रेणु पोसवाल एवं सुरेश कुमार युनूसपुर

    4. फतेहाबाद - ओमप्रकाश खेरवाला, रमेश चौधरी एवं राजकुमार तेवतिया

    5. गुरुग्र्राम - पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, हरिओम कौशिक एवं राव चिरंजीव यादव

    6. हिसार - पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान बिल्लू, महावीर प्रसाद एवं नवीन केडिया

    7. झज्जर - बलजीत कौशिक, डा. अजय सिंह एवं संजय छौकर

    8. जींद - विधायक जयवीर वाल्मीकि, सतीश दहिया एवं बलवान सेन

    9. कैथल - पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, मनवीर कौर गिल एवं रघुवीर सिंह तेवतिया

    10. करनाल - राव यादवेंद्र सिंह एवं जगदेव मलिक

    11. कुरुक्षेत्र - जसवंत सिंह बावल, देवेंद्र चावला एवं नरेश शर्मा

    12. महेंद्रगढ़ - सुरेश गर्ग, रामप्रताप शर्मा, विधायक ललित नागर

    13. मेवात (नूंह) - पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, डा. अजय चौधरी एवं नाहर सिंह संधू

    14. पलवल - राधा नरूला, हीरा लाल एवं वीरेंद्र सिंह राठौर

    15. पंचकूला - पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर एवं टेक चंद मिड्डा

    16. पानीपत - सतविंद्र सिंह संधू, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी एवं पीडी चौधरी

    17. रेवाड़ी - पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, प्रदीप जेलदार एवं यश अरोड़ा

    18. रोहतक - पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह, भूपेंद्र गंगवा, राजेंद्र शर्मा

    19. सिरसा - जयपाल सिंह लाली एवं राजकुमार तेवतिया

    20. सोनीपत - अजय शर्मा एवं प्रो. कुलतेज सिंह

    21. यमुनानगर - ओमप्रकाश देवीनगर, विधायक भारत भूषण बत्रा, चौ. आजाद मोहम्मद।

    यह भी पढ़ेंः अन्‍ना हजारे ने कहा- नेताओं पर हो जनता का अंकुश, कोई भी पार्टी ठीक नहीं