कोरोना संक्रमण पर बढ़ा टकराव, Haryana अब दिल्ली को सब्जियां नहीं भेजेगा, आवाजाही रोकी
हरियाणा में दिल्ली से कोरोना का संक्रमण फैलने पर दोनों राज्यों में टकराव बढ़ गया है। हरियाणा ने कहा है कि अब राजय से दिल्ली में सब्जियों की सप्लाई नहीं की जाएगी।
चंडीगढ़ए जेएनएन। कोरोना को लेकर हरियाणा और दिल्ली में टकराव बढ़ गया है। विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया है कि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली को सब्जियां भेजने से मना कर दिया। सब्जियों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश से आने वाली सब्जियों और फलों को भी अब वाया हरियाणा दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। हिमाचल की सब्जियां और फल सोनीपत में ही रोक दिए जाएंगे। इस बारे में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के सोनीपत कार्यालय ने अलग से आदेश जारी किए हैं।
हिमाचल की सब्जियों और फलों से भी वंचित होना होगा दिल्ली को
दरअसल, कोरोना संक्रमण को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार में टकराव के हालात बन गए। हरियाणा का आरोप है कि दिल्ली में संक्रमित होकर लोग यहां पहुंच रहे हैं, जिनकी वजह से कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। हरियाणा के इस आरोप पर दिल्ली सरकार ने पलटवार किया है। दिल्ली कैबिनेट में सीनियर मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हरियाणा बार्डर पर जो लोग रहते हैं, उनका ही दिल्ली में आना-जाना रहता है। काफी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं, लेकिन गुरुग्राम में काम करते हैं। इस विवाद में वह नहीं पडऩा चाहते हैं। इसलिए हरियाणा को विवादित बयान देने से बचना चाहिए।
हरियाणा सरकार दिल्ली से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही से खफा
प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में काम करने वाले हजारों लोगों की रोज आवाजाही होती है। दिल्ली सरकार इन लोगों को पास जारी करती है। इनमें पुलिस वाले भी शामिल हैं। ये लोग वहां से संक्रमित होकर आते हैं और हरियाणा में संक्रमण फैला रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार को इस आवाजाही पर रोक लगानी चाहिए तथा पास जारी करने बंद करते हुए दिल्ली में काम करने वालों के वहीं पर ठहरने का बंदोबस्त करना चाहिए।
इस बारे में हरियाणा की मुख्य सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव से बात भी की है। मामला बढ़ता देख दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान आया तो हरियाणा सरकार ने दिल्ली में जाने वाली सोनीपत, बहादुरगढ़, गुरुग्राम व फरीदाबाद की सीमाओं पर सख्ती कर दी है। अब गुरुग्राम व फरीदाबाद के लोगों की आवाजाही भी गहन जांच के बाद ही हो पा रही है।
यह भी पढ़ें: आर्थिक संकट से निपटने को बड़ा कदम: हरियाणा में एक साल तक नई भर्ती पर रोक, कर्मचारियों की एलटीसी बंद
यह भी पढ़ें: अनिल विज ने कहा- दिल्ली के कर्मचारी हरियाणा में बने कोरोना वाहक, केजरी इस पर रोक लगाएं
यह भी पढ़ें: महिला IAS मामले में केंद्रीय मंत्री गुर्जर का बड़ा बयान, कहा- 'रानी बिटिया' संग नहीं होने देंगे नाइंसाफी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें