स्वतंत्रता दिवस पर CM नायब सैनी ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजभवन में एट होम कार्यक्रम में हुए शामिल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राज्यपाल अशीम घोष और उनकी पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने टीम हरियाणा के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की उमंग और उत्साह प्रदेश के विकास को और गति प्रदान करेगी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राज्यपाल अशीम घोष एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।
आज प्रदेश के राज्यपाल माननीय प्रो. अशीम घोष जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन, हरियाणा (चंडीगढ़) में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 15, 2025
इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता… pic.twitter.com/LjAc47ZBPN
उन्होंने अफने एक्स पर कहा कि आज प्रदेश के राज्यपाल अशीम घोष जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन, हरियाणा (चंडीगढ़) में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।