Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सीएम मान के सिर चढ़ा सत्ता का नशा', हरियाणा-पंजाब पानी विवाद पर सुरजेवाला बोले- सैनी भी 'लव लेटर' लिखने में बिजी

    Updated: Sun, 04 May 2025 02:13 PM (IST)

    हरियाणा में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा में उत्पन्न भयंकर जल संकट के बीच पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान व श्री नायब सैनी केवल बयानबाजी और एक दूसरे को ‘लव लैटर’ लिखने में व्यस्त हैं या फिर चंडीगढ़ में दोनों इकट्ठे होकर फोटो खिंचवाते या गलबईयाँ करते नजर आते हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

     जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा-पंजाब पानी विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में उत्पन्न भयंकर जल संकट के बीच पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री, श्री भगवंत मान व श्री नायब सैनी केवल बयानबाजी और एक दूसरे को ‘लव लैटर’ लिखने में व्यस्त हैं, या फिर चंडीगढ़ में दोनों इकट्ठे होकर फोटो खिंचवाते या गलबईयां करते नजर आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में भयंकर पानी की कमी है। भाखड़ा से पानी 8500 क्यूसेक की बजाय 4500 क्यूसेक पानी मिल रहा है। पशु के लिए भी पानी नहीं है। इस कमा के कारण कपास की बिजाई भी प्रभावित होने के संभावना है। इससे भविष्य में उत्पादन भी प्रभावित होगा।

    पंजाब के सीएम के सिर चढ़ा सत्ता का नशा

    उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम के सिर पर सत्ता का नशा चढ़ कर बोल रहा है। नायब सैनी केंद्र से बात करने के बजाय सर्वदलीय बैठक कर रहे है। केंद्र भी मौन है BBMB बिजली मंत्रालय के अधीन है लेकिन बिजली मंत्री मनोहर लाल गायब है। 1 मई को पंजाब ने भाखड़ा पर पुलिस तैनात कर ताला लगा दिया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक राज्य ने केंद्रीय परियोजना पर कब्जा कर लिया है।

    सुरजेवाला ने आगे कहा कि किसी भी बांध की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। BBMB के चेयरमैन ने केंद्र को पत्र लिखकर डैम की सुरक्षा CISF को देने की मांग की थी। BBMB की बैठक बिजली मंत्री बुलाते है लेकिन बैठक गृह मंत्रालय ने ली। अगर ऐसा होता रहा तो केंद्रीय योजनाओं को कौन चलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल चुप क्यों है।

    अब हरियाणा सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात करता है जबकि ये जिम्मेदारी केंद्रीय बिजली मंत्री की है। सुप्रीम कोर्ट में फैसला होने में वक्त लगता है। ये सब BJP और AAP की मिलीभगत है। अगले चुनाव को देखते हुए ये सब किया जा रहा है और ये विवाद पैदा किया जा रहा है। आज भी बांध में बहुत पानी है। 1506 फिट तक पानी दिया जा सकता है लेकिन पंजाब में कांग्रेस की जीत को रोकने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कई सवाल खड़े किए जिसमे उन्होंने कहा कि क्या यह मामले जनता को लड़ाने की कोशिश नहीं है।

    मनोहर लाल से किए सवाल

    सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस पूरे मामले में समाधान के लिए बैठक क्यों नहीं बुला रहे। क्या BBMB केंद्र का निकाय नहीं है। क्या केंद्र की किसी योजना पर राज्य तालाबंदी कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाखड़ा पर CISF तैनात क्यों नहीं कर रहे है। हरियाणा के लिए 8 दिन तक ही पानी देने की बात क्यों हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब को हरियाणा का पानी रोकने का हक किसने दिया।

    नूरा कुश्ति खेली जा रही है: सुरजेवाला

    अगले चुनाव को देखते हुए ये नूरा कुश्ती खेली जा रही है। रणदीप सुरजेवाला बोले ऐसे में कोई भी कहीं पर कब्जा कर लेगा। ऐसे देश नहीं चलता केंद्रीय परियोजना की सुरक्षा CISF करेगी। पानी छोड़ने BBMB की जिम्मेदारी है। पहले बोर्ड में चेयरमैन सहमति से लगाए जाते थे। इसके साथ 2 सदस्य भी पंजाब हरियाणा के सदस्य होते थे लेकिन 2022 में मोदी सरकार ने कानून बदल दिया।

    वर्तमान हालत से देश में अराजकता फैलेगी। हरियाणा में सर्वदलीय बैठक मात्र एक औपचारिकता है और बैठक से नाका नहीं टूटा। बैठक से कौनसा पानी आ गया है। सब जानते है कि सीएम भगवंत मान को जनता नकारने वाली है। इसलिए बीजेपी षडयंत्र कर मान को हीरो बना रही है। पंजाब की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है इसलिए कांग्रेस को रोकने के लिए बीजेपी आप नूरा कुश्ती खेल रहे है। संविधान के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार कड़ी हिदायत जारी कर सकती है। पंजाब से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता है लेकिन अब यहां राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'बेटा बाहर आंधी है, अंदर चलो...', कमरे में सुलाने के बहाने पिता ने 13 वर्षीय बच्ची का किया रेप, मायके गई हुई थी मां