Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल, PM मोदी और CM सैनी की नीतियों से हैं प्रभावित

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 06:59 PM (IST)

    ॉनगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी ने बीजेपी का पटका पहनकर पार्टी में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। रेखा रानी ने प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार है और वह पार्टी के लिए दिन रात काम करेंगी।

    Hero Image
    नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन रेखा रानी भाजपा में हुई शामिल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला में नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी को प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश भाजपा नेता अशोक गुज्जर, कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा व अन्य भाजपा के नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का पटका पहना कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा रानी को भाजपा में शामिल करवाने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इससे पूर्व 2014 में रेखा रानी ने गुहला विधानसभा का चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और 23 हजार वोट मिले थे तभी से एक मजबूत महिला नेत्री के तौर पर हल्के में अपनी पहचान रखती है।

    रेखा ने सीधे तौर पर नगरपालिका का चुनाव भाजपा -जजपा गठबंधन में लड़ कर विजय प्राप्त की थी। उनको नगरपालिका की कुर्सी पर बैठाने के लिए निवर्तमान सासंद व वर्तमान में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी आए थे।

    रेखा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर भी कार्यरत रही है। रेखा रानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों व कार्यशैली से बहुत प्रभावित है।

    देश व प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने विकास किया है व योजनाएं चलाई है उनसे हर वर्ग को मान सम्मान मिला है। भाजपा एक पार्टी ही नहीं, एक विचार है। वो एक विचार के साथ जुड़ कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। पहले देश फिर पार्टी फिर स्वयं की नीति के अनुसार भाजपा काम करती है।

    रेखा ने कहा कि वो भाजपा पार्टी में दिन रात काम करेगी और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। रेखा ने कहा कि वो हल्के के हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिल कर चलेगी और उन से पार्टी की रीती नीति को और बारीकी से जानेगी। रेखा ने भाजपा संगठन का पार्टी में शामिल करने पर आभार प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि वो पार्टी के लिए मेहनत करेगी।