Move to Jagran APP

School Timings Change: गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदला

हरियाणा में तापमान दिनोंदिन बढ़ रहा है। बढ़ती गरमी के कारण लोग परेशान हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। राज्य में अब स्कूल सुबह 7 बजे खुलेंगे जबकि 12 बजे छुट्टी होगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 02 May 2022 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2022 07:49 AM (IST)
हरियाणा में स्कूल खुलने व बंद होने का समय बदला। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में स्कूलों के समय में 4 मई से बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य में अब स्कूल सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। यह नियम सभी स्कूलों निजी व सरकारी दोनों पर लागू होगा।

loksabha election banner

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठन और अभिभावक संघ बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। इस पर एक्शन लेते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को स्कूलों का समय बदलने की घोषणा कर दी। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियोें और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ अब स्कूली बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में 22 लाख से अधिक बच्चों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे जिनके जरिये बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्कूलों में बच्चों की जांच कर यह हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

बता दें, इस वर्ष अप्रैल में गर्मी ने पूरे रिकार्ड तोड दिए। मई की शुरुआत में भी पारा चढ़ा हुआ है। गत दिवस राज्य में सर्वाधिक तापमान नारनौल का रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम भी गर्मी से तप रहा है। गुरुग्राम में रविवार को तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की हिरासत में पूछताछ की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- वीसी के जरिए हो इंटेरोगेशन

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आज से पांच मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं उत्तर भारत को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं। इससे प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: विशेष साक्षात्कार में बोले विवेक बंसल, एक महीना दीजिए, तैयार है हरियाणा कांग्रेस का पूरा संगठन

उल्लेखनीय है कि एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच देशभर में 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रिकार्ड के अनुसार पिछले 122 वर्षों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए अप्रैल 2022 सबसे गर्म रहा है। बढ़ते तापमान के कारण राज्य में बिजली कट भी बढ़ गए हैं। जिन फैक्ट्रियों में दिन-रात काम होता था, मशीनें चलती थीं। बिजली के संकट के कारण अब वहां नाइट शिफ्ट में काम बंद हो गया है। बिजली कटौती के कारण इंडस्ट्री जनरेटर पर काम कर रही है। इससे डीजल की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.