Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3: CM समेत हरियाणा के दिग्गज नेता एक स्वर में बोले- 'हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन'

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हरियाणा के नेताओं की 10 प्रतिक्रिया भारत देश के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर चांद पर भारत की शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस खुशी और कामयाबी पर सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। यह उपलब्धि हमारी ही नहीं अपितु समूचे मानव समुदाय की है। वैज्ञानिकों की मेहनतसमर्पण और मेधा की है।

    By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Thu, 24 Aug 2023 04:00 AM (IST)
    Hero Image
    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हरियाणा के नेताओं की 10 प्रतिक्रिया।

    पंचकुला, जागरण संवाददाता। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हरियाणा के नेताओं की 10 प्रतिक्रिया भारत देश के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर चांद पर भारत की शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस खुशी और कामयाबी पर सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। यह उपलब्धि हमारी ही नहीं अपितु समूचे मानव समुदाय की है। वैज्ञानिकों की मेहनत,समर्पण और मेधा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद है,जिन्होंने हर पल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया है। यह सफलता हमारे लिए अंतरिक्ष विज्ञान में नये अवसर प्रदान करेगी। देश के साथ-साथ दुनिया भर की भी नजरें भारत के इस महत्वपूर्ण मिशन पर थी, जिसे पूरा कर भारत ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया।

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया। यह हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन है। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प, परिश्रम और त्याग का प्रतीक है। वहीं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग भारत के नवउत्थान की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का चौथा देश बना है जो चांद पर पहुंच गया है। चांद पर विजय देश को विश्व गुरु बनाने की ओर बढ़ता कदम है।

    मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर अनेक सफलताएं पाई है जिनमें से चंद्रयान की सफलता भी एक है। राव इंद्रजीत, केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग ने साबित कर दिया है कि भारत को अब दुनिया पर राज करने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न देशों की यात्रा के दौरान भारत का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं। पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है। यह सफलता हमारी ही नहीं समूचे मानव समुदाय की चांद पर है एक और छलांग है। कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत का यह कदम विश्व गुरु बनने की ओर एक बड़ा कदम हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने हर पल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। आज का दिन उन भारतीयों के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग करके भारत ने नया इतिहास रच दिया है। अंतरिक्ष में भारत की सफलता हमारी ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की उपलब्धि है। - ओमप्रकाश धनखड़, अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर साफ्ट लैंडिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है। चंद्रमा के साउथ पोल पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। 

    प्रधानमंत्री की मजबूत नेतृत्व क्षमता की वजह से देश हर क्षेत्र में कई गुणा उन्नति कर रहा है। - कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व वित्त मंत्री, हरियाणा यह जीत इसरो के विज्ञानियों के अथक प्रयास की जीत है। 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की जीत है। नामुमकिन को मुमकिन कर देने वाले भारत के इतिहास की जीत है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विज्ञानियों को बधाई। अब चांद को पूरी दुनिया भारत की नजर से देखेगी। 

    किरण चौधरी, पूर्व नेता, कांग्रेस विधायक दल चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने पूरी दुनिया में भारत के वर्चस्व को बढ़ाने का काम किया है। यह कार्य वैज्ञानिकों की दृढ़ इच्छा शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय संकल्प के बिना संभव नहीं था। पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर बड़ी तेजी के साथ अग्रसर है। मोदी है तो हर कुछ मुमकिन है। जय भारत। विपुल गोयल, पूर्व उद्योग मंत्री, हरियाणा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब किसी को भारत की शक्ति का अहसास कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    दुनिया स्वयं जान गई है कि भारत में कितना दम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल नेतृत्व से चंद्रयान-3 को चांद पर पहुंचने में कामयाबी मिली है। अजय गौड़, निवर्तमान राजनीतिक सचिव, हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। पूरी दुनिया टकटकी लगाए भारत की तरफ देख रही थी। 

    चंद्रयान की सफलता ने हमारे देश भारत को चुनिंदा विकसित देशों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है, जिन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की है। भारत तो उन देशों से अलग पहला देश है जिसने दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की है। ये देश के वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का नतीजा है।