Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से ठहरा चंडीगढ़-पंचकूला, 10 किलोमीटर का सफर तय करने में लगे डेढ़ घंटे

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 01:35 PM (IST)

    चंडीगढ़ और पंचकूला में भारी बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया है। सुखना लेक के फ्लड गेट खुलने से सुखना चौ उफान पर है जिससे बापूधाम किशनगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया पुल पर रास्ता बंद हो गया। पंचकूला-चंडीगढ़ के बीच 10 किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे लगे हैं। शहर के अंडरपास में पानी भरने से भी परेशानी हुई।

    Hero Image
    पंचकूला-चंडीगढ़ के बीच 10 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ से दो घंटे लगे।

    बलवान करिवाल, चंडीगढ़। रविवार रात से हो रही बारिश ने ट्राईसिटी खासकर चंडीगढ़ और पंचकूला में रफ्तार रोक दी है। सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने से सुखना चौ ओवरफ्लो हो गई, जिससे सेक्टर-26 स्थित बापूधाम, किशनगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया पुल पर रास्ता बंद करना पड़ा। इससे पंचकूला की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। पूरा ट्रैफिक मध्य मार्ग पर आ गया और महाजाम की स्थिति बन गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला-चंडीगढ़ के बीच 10 किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ से दो घंटे लग गए।सुखना चौ नहर की तरह बह रही लेकिन पुलिया की जगह पुल नहीं बनने से हर बार रास्ता बंद हो रहा है। पूरे शहर में भी जलभराव होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

    बहुत से वाहन सड़कों पर खराब होने से फंस गए। कई जगह पेड़ भी गिरने से रास्ते बंद हुए। सुखना लेक का जलस्तर छोड़े जाने के बाद भी खतरे के निशान पर बना हुआ है। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से पानी सुखना लेक में पहुंच रहा है।

    सभी अंडरपास में पानी जमा

    चंडीगढ़ के सभी अंडरपास में भी पानी जमा होने से रास्ते बंद करने पड़े। खासकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सीटीयू डिपो की तरफ जाने वाला रास्ता बंद करना पड़ा। सेक्टर-11-15 को जोड़ने वाले अंडरपास में भी पानी जमा हो गया। इससे भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके अलावा विकास नगर अंडरपास में भी पानी जमा होने से कुछ समय के लिए इसे बंद करना पड़ा। हालांकि बारिश धीमी होने पर पानी कम होने के बाद इसे खोल दिया गया।

    पुलिया के सहारे मनीमाजरा-पंचकूला की कनेक्टिविटी

    सुखना चौ पर बापूधाम और इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिया से पानी क्रास होकर निकलता है। पुलिया से पानी उस गति से नहीं निकल पाता। जिससे यह ओवरफ्लो होकर पुलिया के ऊपर बने रोड से बहने लगता है। इस पुलिया के सहारे ही चंडीगढ़-मनीमाजरा और पंचकूला की कनेक्टिविटी है।

    जैसे ही पुलिया बंद होती है पूरी आवाजाही प्रभावित हो जाती है। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बहुत ज्यादा रहती है। बंद होते ही मध्यमार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति बन जाती है। पिछले साल इंडस्ट्रियल एरिया पुलिया आठ महीनों से भी अधिक समय तक बंद रही थी।

    comedy show banner