विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchkula News: शराब पीने के बाद दोस्तों में हो गया विवाद, लोहे की कस्सी से सिर पर किया हमला; गंभीर रूप से घायल

Published: Sun, 13 Apr 2025 09:05 PM (IST)

पंचकूला के सेक्टर-19 सीआईडी मोड के पास शराब पीने के बाद दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना ...और पढ़ें

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-19 सीआईडी मोड शराब के ठेके के पास आपसी कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर कूड़ा उठाने वाली लोहे की कस्सी से हमला कर दिया। दोनों युवक शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच खुलेआम शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

काफी देर तक दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई जिसके बाद एक युवक ने 37 वर्षीय संदीप पर लोहे की कस्सी से युवक की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। लोहे की कस्सी युवक के गले में ही फंस गई जिसके बाद युवक बीस मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा।

करीब बीस मिनट बाद पीसीआर मौके पर पहुंची जिसके बाद युवक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। घायल युवक अभयपुर में मोबाइल की दुकान चलाता है।

काफी देर तक चल रहा था विवाद

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे और आपस में काफी देर से लड़ाई कर रहे थे। बहस ज्यादा होने के बाद एक युवक ने हमला कर दिया। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बीस मिनट बाद पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी जगह पर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। पुलिस की गश्त नहीं होती। शराब के ठेके के पास लोग खुलेआम शराब पीते रहते हैं।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। खून के सैंपल उठाए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किेए। युवक की गर्दन में चार इंच तक लोहा घुस गया है। युवक का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।