Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश', विनेश-बजरंग के 'हाथ' थामने पर बिफरे बृजभूषण सिंह, बोले- 'हुड्डा ने बेटियां का...'

    Haryana Election 2024 दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिगड़ते हुए कहा कि मेरे खिलाफ खड़ा किया गया पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी। इसकी पूरी स्क्रिप्ट भूपेंद्र हुड्डा ने लिखी थी। पहलवानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित था।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 07 Sep 2024 10:55 AM (IST)
    Hero Image
    Haryana Election 2024: बृजभूषण सिंह बोले- पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी।

    एएनआई, पंचकूला। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम साबित करता है कि पहलवानों का पूरा आंदोलन उनके खिलाफ कांग्रेस की पूरी साजिश थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृजभूषण ने कहा कि जब पिछले साल जनवरी में जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध शुरू हुआ था, तो उन्होंने दावा किया था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है। इसके पीछे कांग्रेस की साजिश है, जिसका नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पहलवान का विरोध महिलाओं की गरिमा के लिए नहीं था, उन्होंने कहा कि विरोध के कारण हरियाणा की 'बेटियों' को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

    विनेश फोगाट से पूछा यह सवाल

    बृजभूषण सिंह ने कहा कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का सिरमौर है। उन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 वर्षों तक बंद कर दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में गए थे? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती में विशेषज्ञ हैं।

    मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या एक खिलाड़ी एक दिन में 2 वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकता है? क्या वेट-इन के बाद 5 घंटे तक ट्रायल रोका जा सकता  है? आपने कुश्ती नहीं जीती, आप भगवान को धोखा देकर वहां गए थे। आपको उसी के लिए दंडित किया गया है।

    'भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार'

    उन्होंने कहा कि मैं बेटियों के अपमान का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों के अपमान का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। और जिसने इसकी पटकथा लिखी। भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं।

    यह भी पढ़ें- Nayab Saini Interview: कब बनेगी BJP की सरकार? CM नायब सैनी ने बताई तारीख; बोले- पहली कलम से करूंगा यह काम