Move to Jagran APP

भाजपा ने पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से मांगे आवेदन

Haryana Municipal Corporation Election भाजपा ने हरियाणा के तीन नगर निगमों पंचकूला अंबाला व सोनीपत के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेताओं से आवेदन मांगेे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 06:59 PM (IST)
भाजपा ने पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से मांगे आवेदन
भाजपा ने निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से मांगा आवेदन।

जेएनएन, चंडीगढ़। Haryana Municipal Corporation Election: हरियाणा भाजपा ने अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने इन तीनों नगर निगमों में मेयर और पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन संबंधित जिला अध्यक्षों के पास करने होंगे। दूसरी तरफ, रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भाजपा ने पूर्व शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

loksabha election banner

हरियाणा में फरीदाबाद व गुरुग्राम समेत दस नगर निगम हैं। इनमें से सात नगर निगमों के चुनाव हो चुके हैं। करीब दो साल पहले हुए पांच नगर निगम रोहतक, करनाल, हिसार, पानीपत और यमुनानगर नगर निगमों के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। वार्डबंदी तथा मतदाता सूचियां पूरी होने के अभाव में पंचकूला, सोनीपत व अंबाला नगर निगमों के चुनाव नहीं हो पाए थे।

इसके अलावा अंबाला व पंचकूला नगर निगमों को तोड़ा गया है। उसमें कुछ नगर परिषद व नगर पालिका शामिल किए गए थे, लेकिन गृह मंत्री अनिल विज के विरोध के चलते अंबाला तथा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के विरोध के चलते पंचकूला नगर निगमों का नए सिरे से गठन हुआ है, इसलिए मतदाता सूचियां बनने का काम पूरा होते ही इन तीनों नगर निगमों में मेयर व पार्षदों के चुनाव होंगे।

भाजपा इन तीनों निगमों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां कर चुकी हैं। राज्य चुनाव आयुक्त डा. दलीप सिंह किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकते हैं। तब तक भाजपा ने तीनों नगर निगमों के लिए मेयर तथा पार्षदों का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांग लिए। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी के जिला अध्यक्षों के समक्ष यह आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया आज से ही आरंभ की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरे कर्मचारी, मजदूर और पेंशनर्स

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ पीजीआइ का शोध: Covid19 से बचना है तो खूब सेकें धूप, Vitamin D के येे भी हैं स्रोत 

यह भी पढ़ें : विहिप ने सार्वजनिक किए देशभर के लव जिहाद के मामले, हरियाणा पर बढ़ा कानून का दबाव 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.