Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adampur By Election: आदमपुर उपचुनाव मिलकर लड़ेगी भाजपा व जजपा, सीएम ने कहा- कोई मतभेद नहीं

    By Anurag AggarwaEdited By: Sunil kumar jha
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 09:04 AM (IST)

    Adampur Byelection भाजपा और जजपा आदमपुर उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे। इस संबंध में जजपा की बैठक में फैैसला किया गया और सीएम मनोहर लाल ने भी इस बारे में स्‍पष्‍ट किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है।

    Hero Image
    हरियाणा सीएम मनोहरलाल और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला। (फाइल फोटो)

    जेएनएन, चंडीगढ़/नई दिल्ली : Adampur By Election: हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव को भाजपा और जजपा मिलकर लड़ेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ किया है कि यहउपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर दिल्‍लीीमें हुई जजपा की बैठक में भी इसी तरह का फैसला किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने दोनों दलों के बीच मतभेदों की अटकलों को किया खारिज

    मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने दोनों दलों में किसी तरह के मतभेदों की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। हरियाणा निवास में सोमवार को हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के पोस्टरों में जजपा नेताओं को जगह नहीं मिलने की कोई खास वजह नहीं है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर यह पोस्टर बनवा दिए होंगे। पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार को लेकर व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। दोनों दल एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेंगे।

    दूसरी ओर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की बेरुखी के बावजूद जननायक जनता पार्टी भी अभी गठबंधन को तोड़ने के मूड में नहीं है। आदमपुर उपचुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई और उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के ताजा बयानों को आधार बनाकर पार्टी के शीर्ष नेताओं  ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की। इसके बाद मंगलवार पार्टी के जिलाध्यक्षों को सलाह के लिए आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा की तरह जजपा भी पंचायत चुनाव का निर्णय जिला इकाई पर छोड़ देगी।

    अजय चौटाला ने जजपा के वरिष्‍ठ नेताओंं के साथ भाजपा से संबंधों पर की चर्चा

    अजय चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की इस बैठक में भाजपा के साथ संबंधों को लेकर मंथन किया। भाजपा की रणनीति को लेकर भी जजपा नेताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई। इसमें यहां तक भी कहा गया कि भाजपा नेता जानबूझकर गठबंधन दल के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। हालांकि खुद अजय सिंह चौटाला ने इससे सरोकार नहीं रखा और अपने दल के संगठन की मजबूती को लेकर बड़ी कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया।

    इस मौके पर अजय ने बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल को पार्टी में शामिल कराया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, दिग्विजय सिंह चौटाला ने इस मौके पर अपने विचार रखे। बता दें, आदमपुर उपचुनाव के दौरान कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई की प्रचार सामग्री में जजपा नेताओं की फोटो इस्तेमाल नहीं की गई हैं। इससे आहत जजपा नेता भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

    इससे पहले छह निर्दलीय विधायकों से प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब की मुलाकात के बाद जजपा नेता ज्यादा चौकन्ने हो गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि उनके ऊपर गठबंधन तोड़ने का कलंक नहीं लगे, इसलिए अपने प्रतिकूल बातों पर मिल बैठकर भी चर्चा करने से परहेज नहीं करना चाहिए।