Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सिंहराज, सविता पूनिया, गूंगा पहलवान सहित हरियाणा के 52 खिलाड़ी भीम अवार्ड से सम्मानित

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 01:53 PM (IST)

    Bhim Award हरियाणा सरकार ने आज राज्य के दिग्गज खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया। यह नेशनल अवार्ड अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है। भीम अवार्ड कार्यक्रम पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित किया गया ।

    Hero Image
    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ सम्मानित खिलाड़ी। फोटो- राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट से

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम अवार्ड देने के लिए कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा, शूटर मनु भाकर, सिंहराज अधाना, सुमित अंतिल, मनोज कुमार, सविता पूनिया, वीरंद्र उर्फ गूंगा पहलवान और ओलंपिक एथलीट अमित पंघाल सहित 52 खिलाड़ियों को अवार्ड दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीम पुरस्कार में 5 लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह (भीम की प्रतिमा), सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड को हरियाणा में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है।

    पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा सरकार मुख्य सचिव संजीव कौशल बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे।

    खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पहले भाई-भतीजावाद के आधार पर अवार्ड दिए जाते थे, लेकिन अब काबिलियत पर अवार्ड दिए जाते हैं। 52 भीम अवार्ड जिन्हें दिए जा रहे हैं उन्हें उनकी मेहनत के कारण से दिए जा रहे हैं।

    इनको मिला अवार्ड

    साल 2017-18 के भीम अवार्ड

    1. वीरेंद्र सिंह - डीफ रेसलिंग झज्जर
    2. ईशा खासा - स्पेशल ओलिंपिक टीटी - रोहतक
    3. अमित कुमार - रेस्लिंग - सोनीपत
    4. अनीता - रेस्लिंग - करनाल
    5. सोनिया - बाक्सिंग - जींद
    6. दीपक लाठर - वेट लिफ्टिंग - जींद ॉ
    7. प्रदीप - घुड़सवारी - करनाल
    8. संदीप नरवाल - कबड्डी - सोनीपत
    9. करम ज्योति - पैरा एथलेटिक्स - रोहतक
    10. सुनील फोगाट - पैरा एथलेटिक्स - रोहतक

    साल 2018-19 के भीम अवार्ड

    1. ललिता - रेस्लिंग - हिसार
    2. मनोज कुमार - बाक्सिंग - कैथल
    3. सोमबीर - रेस्लिंग - रोहतक
    4. साक्षी कुमारी - कबड्डी - सोनीपत
    5. सविता पुनिया - हाकी - सिरसा
    6. बिजेंद्र सिंह - केनोइंग - सोनीपत
    7. रिंपी - हैंडबाल - जींद
    8. अमित - एथलेटिक्स - सोनीपत
    9. रीना रानी - एथलेटिक्स - करनाल
    10. सूबे सिंह - एथलेटिक्स - फरीदाबाद
    11. दीपक - शूटिंग - अंबाला

    साल 2019-20 के भीम अवार्ड

    1. नीरज चोपड़ा - एथलेटिक्स - पानीपत
    2. अनीस - शूटिंग - करनाल
    3. मनजीत सिंह - एथलेटिक्स - जींद
    4. विनोद कुमार - रेस्लिंग - जींद
    5. रवींद्र - केनोइंग - जींद
    6. प्रदीप - कबड्डी - सोनीपत
    7. मोनिका - हाकी - सोनीपत
    8. नवजोत कौर - हाकी - कुरुक्षेत्र
    9. तरुण ढिल्लो - बैडमिंटन - हिसार
    10. एकता भ्यान - पैरा एथलेटिक्स - हिसार
    11. राहुल - स्पेशल ओलिंपिक एथलेटिक्स - रोहतक

    साल 2020-21 के भीम अवार्ड

    1. अमित पंघाल - बाक्सिंग - रोहतक
    2. पिंकी - रेस्लिंग - रोहतक
    3. बजरंग पूनिया - रेस्लिंग - झज्जर
    4. गरिमा चौधरी - जूड़ो - गुरुग्राम
    5. दिव्या सतीजा - तैराकी - फरीदाबाद
    6. सोनिया - बाक्सिंग - चरखी दादरी
    7. मनु भाकर - शूटिंग - झज्जर
    8. अभिषेक वर्मा - शूटिंग - पलवल
    9. रीतू - केनोइंग - चरखी दादरी
    10. सोनाली - पैरा ताइक्वांडो - कुरुक्षेत्र
    11. धर्मबीर - पैरा एथलेटिक्स - सोनीपत

    ओलिंपिक/पैरा ओलिंपिक मेडलिस्ट 2020

    1. रवि कुमार - रेस्लिंग - सोनीपत
    2. सुरेंद्र कुमार - हाकी - कुरुक्षेत्र
    3. सुमित - हाकी - सोनीपत
    4. सुमित अंतिल - पैरा एथलेटिक्स - सोनीपत
    5. मनीष नरवाल - पैरा शूटिंग - फरीदाबाद
    6. सिंहराज अधाना - पैरा शूटिंग - फरीदाबाद
    7. योगेश कथूनिया - पैरा एथलेटिक्स - झज्जर
    8. हरविंद्र सिंह - पैरा आर्चरी - कैथल
    Koo App
    खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों के सम्मान में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में आयोजित "भीम पुरस्कार वितरण समारोह" में माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में भाग लिया। सभी भीम पुरस्कार विजेताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। #bheemaward #Haryana - SANDEEP SINGH (@flickersingh) 23 June 2022