ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड
Haryana Bhim Award हरियाणा सरकार ने राज्य के 41 खिलाडि़याें को सम्मानित करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भीम अवार्ड की घोषणा कर दी है और इसके लिए इन खिलाडि़यों को चुना गया है। इन खिलाडि़यों में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चार साल से लंबित भीम अवार्ड खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। टोक्यो ओलिंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के साथ ही बीते ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को भीम अवार्ड मिलेगा। मूक बधिर खिलाड़ियों को पैरा ओलिंपिक खिलाड़ियों के समान अधिकारों के लिए लड़ रहे बीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान को भी सम्मान के लिए चुना गया है।
मूक बधिर खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए लड़ रहे बीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान को भी मिलेगा अवार्ड
सरकार ने कुल 41 खिलाड़ियों के नाम भीम अवार्ड के लिए फाइनल किए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार और अमित, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया तथा अंतरराष्टीय महिला निशानेबाज मनु भाकर के अलावा कई हाकी खिलाड़ी शामिल हैं। चार वर्षों के दौरान कुल 211 खिलाड़ियों ने अवार्ड के लिए आवेदन किया था। इनमें वर्ष 2017-18 में 13 (नेत्रहीन, मूक-बधिर और विशेष खेल श्रेणी), 2018-19 में 58, 2019-20 में 69 और 2020-21 के लिए 71 खिलाड़ियों ने पुरस्कारों के लिए ताल ठाेकी।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ अवार्डियों का चयन किया गया है। सूची को खेल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यदि किसी को इस पर कोई आपत्ति है तो वह 10 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद पुरस्कार विजेताओं काे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। भीम अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को हर महीने पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ ही इनाम में पांच लाख रुपये का कैश अवार्ड दिया जाता है। प्रत्येक साल अधिकतम 11 अवार्ड दिए जा सकते हैं। खेल विभाग के प्रधान सचिव के साथ ही विभागीय अधिकारियों और दो अर्जुन अवार्डिंयों की समिति विजेता खिलाड़ियों का चयन करती है।
(नेत्रहीन, मूक-बधिर और विशेष खेल श्रेणी)
खिलाड़ी - खेल - टीम श्रेणी या व्यक्तिगत श्रेणी
1. बीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान), झज्जर - डीफ रेस्लिंग - व्यक्तिगत श्रेणी
2. ईशा खासा, रोहतक - स्पेशल ओलिंपिक -टेबल टेनिस -स्पेशल ओलिंपिक
2018-19
खिलाड़ी - खेल - टीम श्रेणी या व्यक्तिगत श्रेणी
1. ललिता, हिसार - कुश्ती - व्यक्तिगत
2. मनोज कुमार, कैथल - बाक्सिंग - व्यक्तिगत
3. सोमवीर, रोहतक - कुश्ती - व्यक्तिगत
4. पूनम रानी, हिसार - हाकी - टीम
5. साक्षी कुमारी, सोनीपत - कबड्डी - टीम
6. रिंपी,जींद - हैंडबाल - टीम
7. अमित,सोनीपत - एथलेटिक्स - पैरा
8. रीना रानी, करनाल - एथलेटिक्स - पैरा
9. सूबे सिंह, फरीदाबाद - एथलेटिक्स - विशेष ओलिंपिक
10. दीपक, अंबाला - शूटिंग - पैरा
साल 2019-20
खिलाड़ी -खेल - टीम श्रेणी या व्यक्तिगत श्रेणी
1. नीरज चोपड़ा, पानीपत - एथलेटिक्स - व्यक्तिगत
2. अनीस, करनाल - शूटिंग - व्यक्तिगत
3. मनजीत सिंह, जींद - एथलेटिक्स - व्यक्तिगत
4. विनोद कुमार, जींद - कुश्ती - व्यक्तिगत
5. रवींद्र, जींद - ड्रैगन बोट - टीम
6. प्रदीप, सोनीपत - कबड्डी - टीम
7. सविता पूनिया, सिरसा - हाकी - टीम
8. तरुण ढिल्लो, हिसार - बैडमिंटन - पैरा
9. एकता भ्याना, हिसार - एथलेटिक्स - पैरा
10. राहुल, रोहतक - एथलेटिक्स - स्पेशल ओलिंपिक
साल 2020-21
खिलाड़ी - खेल - टीम श्रेणी या व्यक्तिगत श्रेणी
1. अमित, रोहतक - बाक्सिंग - व्यक्तिगत
2. पिंकी, रोहतक - कुश्ती - व्यक्तिगत
3. बजरंग पूनिया, झज्जर - कुश्ती - व्यक्तिगत
4. दिव्या सतीजा, फरीदाबाद - तैराकी - व्यक्तिगत
5. सोनिया, चरखी दादरी - मुक्केबाजी - व्यक्तिगत
6. मनु भाकर, झज्जर - निशानेबाजी - टीम
7. रीतू, चरखी दादरी - ड्रैगन बोट - टीम
8. मोनिका, सोनीपत - हाकी - टीम
9. नवजोत कौर, कुरुक्षेत्र - हाकी - टीम
10. सोनाली, कुरुक्षेत्र - ताइक्वांडो - पैरा
11. धर्मबीर, सोनीपत - एथलेटिक्स - पैरा
------
टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक विजेता खिलाड़ियों को भी अवार्ड
खिलाड़ी - खेल - पदक
1. रवि कुमार, सोनीपत - कुश्ती - रजत पदक
2. सुरेंद्र कुमार, कुरुक्षेत्र - हाकी - कांस्य पदक
3. सुमित, सोनीपत - हाकी - कांस्य पदक
4. सुमित अंतिल, सोनीपत - पैरा एथलेटिक्स - स्वर्ण पदक
5. मनीष नरवाल, फरीदाबाद - पैरा शूटिंग - स्वर्ण पदक
6. सिंहराज अधाना, फरीदाबाद - पैरा शूटिंग - रजत एवं कांस्य पदक
7. योगेश कथूनिया, झज्जर - पैरा एथलेटिक्स - रजत पदक
8. हरविंद्र सिंह, कैथल - पैरा तीरदांजी - कांस्य पदक।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।