Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने दिलाई शपथ

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 02:38 PM (IST)

    असीम कुमार घोष ने हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। घोष ने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया है।

    Hero Image
    राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ लेते हुए असीम कुमार घोष।

    पीटीआई, चंडीगढ़। असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया। घोष (81) को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।