Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में संगठन की मजबूती के साथ ही चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Sun, 17 Aug 2025 08:38 PM (IST)

    आज हरियाणा के 19 जिलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें होंगी जिनमें कैबिनेट मंत्री मुख्य वक्ता होंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और पार्टी के गौरवशाली इतिहास से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। बैठकों में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

    Hero Image
    हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सभी संगठनात्मक 27 जिलों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें सोमवार तक पूरी कर ली जाएंगी। शनिवार और रविवार को अभी तक आठ जिलों की बैठकें हो चुकी हैं और सोमवार को पूरे राज्य में 19 जिलों की कार्यकारिणी की बैठकें होनी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की जिला स्तरीय बैठकों में सरकार की योजनाओं का फायदा घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है और भाजपा का गौरवशाली इतिहास बताकर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए काम हो रहा है। भाजपा की इन बैठकों को संगठन की मजबूती और चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

    भाजपा की इन बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा करने के लिए निर्देश हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इन बैठकों का शेड्यूल कुछ दिन पहले जारी कर दिया था।

    सोमवार को होने वाली कुछ बैठकों में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भागीदारी करेंगे, जबकि कुछ बैठकों में भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठकों में मुख्य वक्ता भाजपा का इतिहास, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा केंद्र की मोदी और हरियाणा की नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

    बैठकों में जिलों की रिपोर्ट पेश की जाएगी तथा सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन के बारे में मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे। अंबाला में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल, डा. पवन सैनी और धर्मबीर मिर्जापुर मुख्य वक्ता होंगे।

    यमुनानगर में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मेहर चंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा, वेदपाल एडवोकेट और कुरूक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा और सुभाष कलसाना चर्चा करेंगे।

    अरविंद सैनी के अनुसार कैथल जिले की बैठक में मुख्य वक्ता अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, सतपाल जांबा, कमलेश ढांडा और भारत भूषण जुआल होंगे। सोनीपत में डा. ओम प्रकाश अत्रे, ललित बतरा, निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, सतीश नांदल तथा गोहाना में कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, प्रदीप जैन, किरण कलकल, पवन खरखौदा और प्रदीप सांगवान मुख्य वक्ता होंगे।

    रोहतक जिले में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सतेंद्र परमार, रेणू डाबला, राम अवतार बाल्मीकि और मनीष ग्रोवर, झज्जर में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कप्तान बिरधाना, राजबाला चहल, बिजेंद्र दलाल, नागेंद्र शर्मा तथा सिरसा में जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, निताशा सिहाग, भारत भूषण मिड्डा और वेद फूला मौजूद रहेंगे।

    इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने 19 अगस्त को भी चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।