Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हरियाणा से बाहर निकाले जाएंगे सभी बांग्लादेशी घुसपैठिये', CM नायब ने ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 11:05 PM (IST)

    हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। गुरुग्राम फरीदाबाद जैसे जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर निकाला जाएगा और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा।

    Hero Image
    हरियाणा से बाहर निकाले जाएंगे सभी बांग्लादेशी घुसपैठिये। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की धरपकड़ के लिए अभियान तेज हो गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर और रोहतक सहित विभिन्न जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दो महीने में एक हजार से अधिक घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर निकाला जा चुका है, जो अवैध रूप से ईंट-भट्टों सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द प्रदेश से बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है।

    यह अत्यंत निंदनीय है कि एक मुख्यमंत्री तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते इस हद तक गिर जाए कि वह देश की सुरक्षा तक से समझौता करने लगे। भारत की एकता, संप्रभुता और संविधान के विरुद्ध कोई भी समझौता न हरियाणा में स्वीकार्य है और न ही देश में। हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।