पंचकूला सीबाआइ कोर्ट के बाहर आपस में भिड़े जाट आंदोलन में हिंसा के आरोपित, एक का सिर फोड़ा
पंचकूला की सीबीआइ कोर्ट में पेशी के लिए आए जाट आंदोलन में हिंसा और आगजनी के आरोपितों में विवाद हो गया। इसमें एक आरोपित का सिर फूट गया।
पंचकूला, जेएनएन। जाट आंदोलन के दौरान आगजनी मामले में आरोपितों के बीच यहां झगड़ा हो गया। ये लाेग पंचकूला स्थित सीबीआइ कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और इसी दौरान उनके बीच में विवाद हो गया। अदालत परिसर के बाहर हुए विवाद में एक ग्रुप ने राजेश रूखी नामक शख्स पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जाट आंदोलन के दौरान आगजनी मामले में कई आरोपितों की आज पंचकूला की अदालत में पेशी थी। पेशी के लिए इस मामले में आरोपित अशोक बल्हारा, राजेश रूखी और अन्य लाेग पहुंचे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। एक गुट ने राजेश रूखी पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फूट गया।
घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई और राजेश रूखी को अस्पताल ले जाया गया। राजेश रूखी ने आरोप लगाया कि अशोक बल्हारा और कुछ अन्य लोगों ने उस पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सरस्वती तीर्थस्थल: यहां पिंडदान का खास महत्व, पितरों को मिलता है मोक्ष, जानें क्या हैं मान्यताएं
राजेश रूखी ने कहा कि वह सीबीआइ कोर्ट में पेशी के लिए आया था। पेशी के बाद वह वापस आ रहा था तो जाट नेता यशपाल मलिक का करीबी अशोक बल्हारा और उसके साथ आए करीब आठ-दस लाेगों ने अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो बल्हारा व उसके साथियों ने उसको पत्थरों से मारा। इससे उसका सिर फूट गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा
यह भी पढ़ें: पंजाब को पाकिस्तान से नया खतरा, अब खेती को चौपट करने की रची साजिश