Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा

Delhi Assembly Election 2020 में 17 सीटों पर हरियाणा का प्रभाव होना से यहां के नेताओं की भूमिका अहम हो गई है। हरियाणा के भाजपा नेताओं ने इन क्षेत्रों में खास किलेबंदी की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 11:04 AM (IST)
Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा
Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा

चंडीगढ़,[अनुराग अग्रवाल]। Delhi Assembly Election 2020 में 17 सीटों पर इस बार भाजपा की हरियाणवी किलेबंदी की तैयारी है। इन सीटों पर हरियाणा का प्रभाव माना जाता है। चुनाव प्रचार के रंग पकड़ते  ही हरियाणा भाजपा के दिग्गजों ने राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाल दिया है। पार्टी आलाकमान ने इन 17 विधानसभा क्षेत्रों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी हरियाणवी नेताओं को सौंपी है। इसके लिए निचले स्तर पर किलेबंदी की जा रही। हर विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों-पूर्व मंत्रियों, विधायक-पूर्व विधायकों और संगठन पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पूरा कैंपेन संभालेंगे।

loksabha election banner

बूथ लेवल तक अचूक किलेबंदी, दिल्ली में जमे हरियाणा के भाजपाई

स्टार प्रचारकों में शुमार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूरी दिल्ली में प्रचार की कमान सौंपी गई है। पिछले पांच दिन से लगातार दिल्ली पहुंच रहे मुख्यमंत्री 27 जनवरी से पूरी तरह राष्ट्रीय राजधानी में ही मोर्चा संभालेंगे और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक वहीं रहेंगे। इस दौरान हरियाणा की सरकार एक तरह से दिल्ली से  चलेगी। चूंकि अगला पखवाड़ा मुख्यमंत्री का फील्ड में ही गुजरेगा, इसलिए सीएम ने अभी से अहम फाइलों को निपटाना शुरू कर दिया है। वह न केवल दिल्ली-चंडीगढ़ के सफर में जरूरी काम निपटा रहे, बल्कि देर रात तक अधिकारियों से भी विभिन्न मुद्दों पर अपडेट लेना नहीं भूलते।

प्रचार के अंतिम दिन तक फील्ड में रहेंगे मनोहर, पूरे पखवाड़े दिल्ली से चलेगी हरियाणा की सरकार

हरियाणा की गठबंधन सरकार में भागीदार जननायक जनता पार्टी के दिल्ली में खुद न चुनाव लड़कर भाजपा को समर्थन देने से पार्टी उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिला है। हरियाणा भाजपा के नेताओं को 17 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रबंधन से लेकर प्रचार अभियान व संगठन तक की जिम्मेदारी मिली हुई है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पूरी टीम के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

जजपा के समर्थन से बढ़ा हौसला, हरियाणा के प्रभाव वाली 17 सीटों पर सभी की निगाहें

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी उठा रहे वीर कुमार यादव के मुताबिक दिल्ली में कुल मिलाकर छोटी-बड़ी पांच हजार सभाएं होंगी। यानी रोजाना ऐसे 70 आयोजन होंगे। विधानसभा और लोकसभा स्तर की रैलियों से लेकर डोर टू डोर कैंपेन और नुक्कड़ सभाओं में हरियाणा का कनेक्शन साफ दिखेगा।

हरियाणा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की शनिवार को हरियाणा भवन में बैठक बुलाई गई है। संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रवासी प्रबंधक विनय रोहिल्ला की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मौजूदा परिदृश्य का फीडबैक लेते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

इन दिग्गजों पर चुनाव अभियान की कमान

विधानसभा क्षेत्र         इंचार्ज

किराड़ी       -         वीर कुमार यादव

तुगलकाबाद -        राजेश नागर

आदर्श नगर -        दीपक मंगला, राजीव जैन

शालीमार बाग-      डॉ. कमल गुप्ता, नरेश कौशिक

नरेला   -              संजय सिंह, यशवीर डागर

बादली    -            लक्ष्मण यादव, राजेंद्र खरींडवा

रिठाला   -            मोहन लाल कौशिक, विक्रम कादियान

बवाना   -             अवतार सिंह वाल्मीकि, सोहन लाल छोकर

रोहिणी   -            सत्य प्रकाश जरावत, मनीष  ग्रोवर

मुंडका   -             बलवान सिंह दौलतपुरिया, महीपाल ढांडा

नांगलोई जाट   -   डॉ. ओम प्रकाश पहल, शशिकांत कौशिक

मादीपुर   -           हरविंद्र कल्याण, ललित बतरा

राजौरी गार्डन  -    पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज, सतीश नांदल

हरी नगर   -         डॉ. राकेश कुमार, शमशेर खरकड़ा

तिलक नगर  -      रमेश भाटिया, मनीष यादव

जनकपुरी   -         पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, प्रवीण जैन

-----

दिल्ली में भाजपा को सत्ता मिली तो हरियाणा को भी फायदा : मनोहरलाल

'' हरियाणा के करीब छह जिले दिल्ली के साथ सटे हुए हैं और करीब साठ प्रतिशत क्षेत्र एनसीआर का हिस्सा है। दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो इसका लाभ प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा। प्रचार और चुनाव संचालन के मद्देनजर हरियाणा भाजपा नेताओं के जिम्मे दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्र आए हैं। इन क्षेत्रों का चयन हरियाणा के नेताओं ने ही किया गया था। मैं खुद चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि तक दिल्ली में रहूंगा।

                                                                                                   - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़़ा कदम, छात्राओं के लिए अब चलेंगी गुलाबी बसें, कंडक्टर भी महिला

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.