Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनरल कैटगिरी के होनहार बच्चों को भी मिले स्कॉलरशिप और फीस में माफी, अभय सिंह चौटाला ने की नायब सरकार पर लगाए आरोप

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 11:02 AM (IST)

    इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने सरकार पर गरीबों से भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने एससी और बीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा का स्वागत किया लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के होनहार छात्रों के लिए भी ऐसी ही घोषणा करने की मांग की खासकर जो 90% अंक प्राप्त करते हैं।

    Hero Image
    Haryana Latest News: आईएनएलडी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो,  चंडीगढ़ : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर गरीबों व जरूरतमंद लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा कि एससी और बीसी छात्र एवं छात्राओं के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं, लेकिन यही घोषणाएं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी करनी चाहिए, जो कि होनहार हैं और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभय चौटाला ने कहा कि छात्रवृति और फीस माफी की घोषणा हर वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए सरकार तुरंत प्रभाव से लागू करे। अभय चौटाला ने कहा कि एससी और बीसी छात्र एवं छात्राओं के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है लेकिन घोषणाएं हरियाणा के लिए सभी वर्ग और जातियों के बच्चों हेतु करनी चाहिए, जो होनहार हैं

    और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, लेकिन उनके माता पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। गरीब का होनहार बच्चा चाहे किसी वर्ग का हो, सभी को आर्थिक मदद के तौर पर प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner