हरियाणा में 9 तहसीलदारों को प्रमोशन का तोहफा, सरकार ने बनाया राजस्व अधिकारी; चेक करें नाम
हरियाणा सरकार ने नौ तहसीलदारों को पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) बनाया है। यह पदोन्नति अस्थायी आधार पर है और अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पर रहेंगे, जो वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और विजिलेंस क्लीयरेंस के अधीन है।
-1795411806311_m.webp)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (जागरण आर्काइव)
HighLights
नौ तहसीलदारों को जिला राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया
पदोन्नति अस्थायी है और एक साल के प्रोबेशन पर रहेगी
वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और विजिलेंस क्लीयरेंस के अधीन रहेगी पदोन्नति
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने नौ तहसीलदारों को पदोन्नति कर जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) बनाया है। इन सभी अधिकारियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-11 का वेतनमान मिलेगा।
वित्त आयुक्त राजस्व एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं।
जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।
एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे अधिकारी
आदेश में साफ किया गया है कि यह पदोन्नति फिलहाल अस्थायी आधार पर हैं और सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। पदोन्नति लंबित वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और विजिलेंस क्लीयरेंस के अधीन रहेगी।
अगर बाद में किसी अधिकारी की एसीआर में कोई प्रतिकूल टिप्पणी मिलती है या विजिलेंस क्लीयरेंस में वे अयोग्य पाए जाते हैं, तो उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के वापस तहसीलदार के पद पर भेज दिया जाएगा।
इसके अलावा यह प्रमोशन सुप्रीम कोर्ट में लंबित जरनैल सिंह मामले व अन्य अदालती केसों के अंतिम फैसले, दिव्यांगों के लिए प्रमोशन में तीन और चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के निर्देशों और अनुसूचित जाति की क्रीमी लेयर नीति के अधीन रहेगा। जिन सीनियर तहसीलदारों के खिलाफ विभागीय या कानूनी कार्यवाही चल रही है, उनके अधिकारों पर इस प्रमोशन का कोई असर नहीं पड़ेगा।
जिला राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारियां तहसीलदार के मुकाबले ज्यादा बड़ी होती हैं। इन सभी अधिकारियों की आपसी वरिष्ठता (सीनियरिटी) बाद में तय की जाएगी। पोस्टिंग आर्डर अलग से जारी किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले सभी को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में ज्वाइन करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।