Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में खुलेंगे 6 हजार राशन डिपो, CM नायब सैनी ने महिलाओं की कर दी मौज

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 07:06 PM (IST)

    हरियाणा सरकार प्रदेश में छह हजार नए राशन डिपो खोलने जा रही है जिनमें 33% महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में 32 लाख परिवारों को राशन मिलता है। आवेदन के लिए 21-45 वर्ष की आयु और 12वीं पास होना अनिवार्य है।

    Hero Image
    हरियाणा में खुलेंगे छह हजार राशन डिपो। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में छह हजार नये राशन डिपो खोलने जा रही है। इनमें 33 प्रतिशत आरक्षण की नीति के तहत करीब दो हजार डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस समय गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है। प्रदेश में अभी 9,434 राशन डिपो हैं, जिनके जरिये सस्ता राशन बांटा जाता है।

    इन उपभोक्ताओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसके तहत पीले, गुलाबी तथा खाकी रंग के राशन कार्ड वितरित किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने योजना को लागू करने के लिए नियम तैयार कर लिए हैं। इनके तहत प्रदेश में राशन डिपो लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। राशन डिपो के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है।

    इसके अलावा उसे कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। राशन डिपो लाइसेंस के आवेदन के लिए आवेदनकर्ता का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। प्रदेश में पूर्व मनोहर सरकार ने वर्ष 2023 में राशन डिपो आवंटित करने के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था।

    अब प्रदेश में नए राशन डिपो इसी आरक्षण के आधार पर अलाट किए जाएंगे। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने इस योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इसे धरातल पर लागू करने के लिए काम शुरू हो जाएगा।