Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में संस्कृत, हिंदी, पंजाबी व उर्दू के 138 साहित्यकार सम्मानित, एक समान पुरस्कार का फार्मूला निकालेगी सरकार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 24 Feb 2022 06:13 PM (IST)

    Haryana Sahitya Samman हरियाणा सरकार ने वीरवार को हिंदी संस्कृत पंजाबी व उर्दू के साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा उनकी सरकार साहित्यकारों को एक समान पुरस्कार राशि देने का फार्मूला तैयार करेगी।

    Hero Image
    हरियाणा साहित्य पर्व सम्मान समारोह के दौरान पुस्तकों का विमोचन करते सीएम मनोहर लाल। फोटो- हरियाणा डीपीआर

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू के साहित्यकारों को एक समान पुरस्कार राशि देने का फार्मूला निकाला जाएगा। वर्तमान में विभिन्न भाषाओं के पुरस्कारों में भारी असमानताएं हैं। इसके अलावा बाबू बालमुकंद गुप्त के पैतृक गांव गुड़ियानी (रेवाड़ी) में स्थित हवेली में सरकारी ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार को हरियाणा साहित्य पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चार भाषाओं के 138 साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहित्यकारों के लिए पांच साल बाद राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हो सका है। आजीवन साहित्य साधना सम्मान के तहत डा. कमल कशोर गोयनका, डा. सुरेश गौतम, माधव कौशिक और ज्ञानप्रकाश विवेक को सात-सात लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया। फख्र-ए-हरियाणा सम्मान विजेता डा. हिम्मत सिंह सिन्हां नाजिम और डा. कुमार पानीपती को पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

    महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य सम्मान विजेता डा. पूर्ण चंद शर्मा, मधुकांत, डा. संतराम देशवाल, डा. सुदर्शन रत्नाकर, चंद्रकांता व डा. सुभाष रस्तोगी को पांच-पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा संस्कृत अकादमी और पंजाबी साहित्य अकादमी की वेबसाइट व मोबाइल एप्लीकेशन लांच किए। मुख्यमंत्री हरियाणा संस्कृत अकादमी, हरियाणा ग्रंथ अकादमी, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी के अध्यक्ष भी हैं।

    साहित्य पर्व के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल व हरियाणा उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष डा. चंद्र त्रिखा को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष डा. दिनेश शास्त्री, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र चौहान, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह धमीजा ने भी अपनी बात रखी।

    संस्कृत साहित्य सम्मान

    पुरस्कार -वर्ष 2017 -वर्ष 2018 -वर्ष 2019 -वर्ष 20201

    संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान -डा. वेद प्रकाश उपाध्याय (चंडीगढ़) -डा. जगदीश प्रसाद सेमवाल (जीरकपुर) -प्रो.अभिराज राजेंद्र मिश्र (हिमाचल प्रदेश) -प्रो. मान सिंह (उत्तराखंड)

    हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान -डा. हरि सिंह शास्त्री (गुरुग्राम) -डा. विक्रम कुमार विवेकी (पंचकूला) -प्रो.सुधीकांत भारद्वाज (दिल्ली) -कैप्टन रामभगत (महेंद्रगढ़)

    महर्षि वाल्मीकि सम्मान -रेश्मानंद शर्मा -डा. नरेश कुमार बत्रा (अंबाला) -डा. सत्येंद्र प्रकाश (गुरुग्राम) -प्रो. वीरेंद्र कुमार अलंकार (गोहाना)

    आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान -डा. सुरेंद्र मोहन मिश्र, कुरुक्षेत्र -डा. मिथिलेश शर्मा (हिसार) -डा. दिव्या त्रिपाठी (पंचकूला) -डा. जगदीश प्रसाद शर्मा (यमुनानगर)

    महर्षि वेदव्यास सम्मान -आचार्य सज्जन कुमार शर्मा (चरखी दादरी) -प्रो. ललित कुमार गौड़ (कुरुक्षेत्र) -डा. राधेश्याम शर्मा (करनाल) -डा. जयभगवान शर्मा (झज्जर)

    महर्षि विश्वामित्र सम्मान -डा. कामदेव झा (अंबाला कैंट) -विरजानंद दैवकरणि (झज्जर) -डा. सुधीर कुमार (पंचकूला) -डा. देवी सिंह (जीरकपुर)

    महाकवि बाणभट्ट सम्मान -डा. शिवानी शर्मा (जींद) -डा. केशवदेव (जीरकपुर) -डा. सुधीर कुमार आर्य (दिल्ली) -सुशील कुमार शास्त्री (हिसार)

    गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान -आचार्य शशिभूषण मिश्र -मधुरलता मान (पानीपत) -आचार्य हरिदत्त( रोहतक)

    विद्या मार्तंड पं. सीताराम शास्त्री आचार्य सम्मान -डा. राजबाला आर्या (करनाल) -आचार्य सुरेश कुमार शास्त्री (पानीपत) -कुसुम लता (कुरुक्षेत्र) -आचार्या सीमा रानी (कुरुक्षेत्र)

    विशिष्ट संस्कृत सेवा सम्मान -- डा. मुरलीधर शास्त्री (भिवानी) -डा. अशोक कुमार मिश्र (अंबाला)

    पंडित युधिष्ठिर मीमांसक आचार्य सम्मान -आचार्य विनय मिश्र (भिवानी) -आचार्य रणवीर सिंह (कुरुक्षेत्र) -आचार्य हिमांशुधर (भिवानी) -आचार्य देवेंद्र कुमार (सोनीपत)

    स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान -आचार्य अशोक कुमार मिश्र (करनाल) -रमेश कुमार मिश्र (भिवानी) -भगवती आर्य, कन्या गुरुकुल जसात(गुरुग्राम) -रतिराम संस्कृत महाविद्यालय (जींद)

    गद्य विधा  डा. जितेंद्र कुमार (पंचकूला) को पुस्तक ‘मम सांस्कृतिक यात्रा’ के लिए

    पुस्तक पुरस्कार (पद्य विधा) डा. जोगेंद्र कुमार (भिवानी) को ‘जीवन सौरभम्’ के लिए -जयपाल शास्त्री (भिवानी) को पुस्तक ‘अथ-काव्यमिदं में जीवनपाथेयं के लिए

    ‘एकांकी संग्रह अनुवाद नाटक’ -पार्वती शर्मा (हिसार) की पुस्तक ‘शौर्यगाथा’ -सुशील कुमार शास्त्री (हिसार) की पुस्तक ‘वृक्षनाथपितामहऱ् सुरक्षितऱ्’ -- -डा. पीयूष अग्रवाल (अंबाला) को पुस्तक ‘नाट्यत्रयम्’ (नाटक) के लिए

     ‘नाटक विधा’ में अनुदान -डा. चितरंजनदयाल सिंह कौशल की पुस्तक ‘प्रयोगपंचकम्’ -डा. धर्मवीर कुंडू की पुस्तक ‘पंडित दीनदयालचरितम्’

    हिंदी साहित्य सम्मान

    आजीवन साहित्य साधना सम्मान 2017 -डा. कमल किशोर गोयनका (दिल्ली) 2018 डा. सुरेश गौतम (दिल्ली)2019 माधव कौशिक (चंडीगढ़) 2020 -ज्ञान प्रकाश विवेक (बहादुरगढ़)

    महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान2017- डा. पूर्णचंद शर्मा (रोहतक) 2018- मधुकांत (रोहतक), डा. संतराम देशवाल (सोनीपत) 2019- डा. सुदर्शन रत्नाकर (फरीदाबाद) और चंद्रकांता (गुरुग्राम) 2020 डा. सुभाष रस्तोगी (अंबाला छावनी)

    पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान 2017- डा. रामफल चहल (रोहतक) 2018- डा. महावीर प्रसाद शर्मा (करनाल) और डा. शील कौशिक (सिरसा) 2019- डा. लालचंद गुप्त मंगल (कुरुक्षेत्र) 2020 -हरिकृष्ण द्विवेदी (पाई, कैथल)

    बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान 2017- डा. अशोक भाटिया (करनाल), डा. दिनेश दधीचि (कुरुक्षेत्र) 2018- डा. रूप देवगुण (सिरसा) और डा. राजकुमार निजात 2019- गुलशन मदान (करनाल) और डा. घमंडीलाल अग्रवाल (गुरुग्राम) 2020 -अमरजीत अमर (आदमपुर, पंजाब)

    लाला देशबंधु गुप्त सम्मान 2017- विकेश निझावन (अंबाला) 2019- सुरेश जांगिड़ (कैथल) 2020 - राजकुमार सिंह (आगरा)

    पंडित लखमीचंद सम्मान 2019- रामफल गौड़ (जींद)

    जनकवि मेहर सिंह सम्मान 2017- डा. महासिंह पुनिया (कुरुक्षेत्र) 2018- सत्यवीर नाहड़िया (रेवाड़ी) 2019 -डा. बालकिशन शर्मा (पानीपत) डा. राजेंद्र बड़गूजर (कैथल) 2020 - सरोज दहिया (पानीपत)

    हरियाणा गौरव सम्मान 2017- डा. सारस्वत मोहन मनीषी (दिल्ली) 2018- विनोद बब्बर 2020 - सविता चड्ढा (पानीपत)

    आदित्य अल्हड़ हास्य सम्मान 2017- मनजीत सिंह (फरीदाबाद) 2018- महेंद्र शर्मा (नई दिल्ली) 2019 -डा. अशोक बत्रा (सोनीपत)

    श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान 2017- डा. रोहिणी अग्रवाल (रोहतक) और डा. शमीम शर्मा (हिसार) 2018- रिटायर्ड आइएएस धीरा खंडेलवाल (चंडीगढ़) 2019 - कमलेश मलिक (सोनीपत) और डा. ज्ञानी देवी (करनाल) 2020 - कमलेश चौधरी (सोनीपत)

    स्वामी विवेकानंद स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान 2017- डा. ज्योति (साेनीपत) 2018- डा. राजेश भारती (कैथल) 2019- डा. शिवा (जींद) 2020 -नंदिनी (रेवाड़ी)

    आजीवन संस्कृति सेवी सम्मान 2020 -आचार्य विरजानंद दैवकरणि (महेंद्रगढ़)

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय युवा लेखक सम्मान 2020 -पंकज सोनी (भिवानी)

    उर्दू साहित्य सम्मान

    सम्मान -वर्ष 2019 -2020

    फख्र-ए-हरियाणा’ सम्मान -प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा ‘नाजि़म’ (कुरुक्षेत्र) -डा. कुमार पानीपती (पानीपत)

    ‘हाली सम्मान’ -डा. कमरूद्दीन जाकिर (मेवात) -कृष्ण कुमार तूर (धर्मशाला)

    ‘कंवर महेंद्र सिंह बेदी सम्मान’ -डा. नसीरूद्दीन अजहर (मेवात) -जनाब कमर रईस उर्फ कमरूल हुसनैन चौधरी (सोनीपत)

    ‘सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान’ -जाहिद-उल-अहसानी (पानीपत) -डा. देसराज सपरा (शाहबाद मारकंडा)

    ‘खवाजा अहमद अब्बास सम्मान’ -रूप नारायण चंदना (करनाल)

    ‘मुंशी गुमानी लाल सम्मान’ -अनीस-उल-हसन सिद्दीकी (गुरुग्राम)

    ‘सुरेंद्र पंडित सोज सम्मान’ -देवेंद्र गोयल (नई दिल्ली) -नफ्स अंबालवी उर्फ कमलेश कौशिक (अंबाला शहर)

    ‘उर्दू तर्जुमा निगारी सम्मान’ -सुरेंद्र बांसल (शाहबाद मारकंडा)

    ‘डॉ. जावेद वशिष्ट सम्मान’ -डा. रहमान अख्तर (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला)

    ‘बाल कृष्ण मुजतर सम्मान’ - एसएल धवन ‘कमल’ (पंचकूला) -इकबाल अहमद अंसारी (पानीपत)

    जसवंत सिंह टोहानवी सम्मान’ -नीरज रायजादा (पंचकूला)

    ‘उर्दू गजल सराई सम्मान’ -एसडी शर्मा (पंचकूला) -संजीव मागो ‘मुसाफिर’।