विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गन्ने का भाव 600 रुपये करो, वरना होगा बड़ा आंदोलन', 30 नवंबर को पलवल चीनी मिल पर किसान महापंचायत

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:00 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल 30 नवंबर को बामनीखेड़ा चीनी मिल में किसान पंचायत आयोजित करेगा। किसान गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं।

बैठक करते हुए किसान नेता। जागरण

बैठक करते हुए किसान नेता। जागरण

जागरण संवाददाता, पलवल। गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर को बामनीखेड़ा गांव स्थित चीनी मिल परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

यह निर्णय जाट धर्मशाला में आयोजित किसान नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुधेरा, उदय सिंह सरपंच, रूपराम तेवतिया, ताराचंद प्रधान, रामवीर चौहान, बाबू डायरेक्टर, नेमचंद शर्मा, प्रेम सिंह तेवतिया और अतर सिंह सहरावत ने कहा कि खेती में बढ़ती लागत, कृषि सब्सिडी में कटौती और बेमौसम बारिश की मार से गन्ना उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

बढ़ें चीनी के दाम

वहीं, बाजार में चीनी के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसे देखते हुए गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन के बावजूद केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में की गई मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ भद्दा मजाक करार देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही, पड़ोसी राज्यों का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार से गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग दोहराई।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने पलवल शुगर मिल की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण मिल का घाटा 500 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, जबकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देने के लिए सरकार के पास धन नहीं है।

यह भी पढ़ें- पलवल सब्जी मंडी में लगेगा 5 टन का बायोगैस प्लांट, किसान कैंटीन में 10 रुपये में मिलेगी थाली

यह भी पढ़ें- पलवल में खनन माफिया का आतंक, यमुना से अवैध रेत निकाल रहे; रोकने पर टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।