विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की रात पलवल में खूनी वारदात, मामूली कहासुनी में युवक के सिर में मारी गोली

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 11:07 AM (IST)

दीपावली की रात पलवल के हुडा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना देने को लेकर हुए विवाद में रोहित नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का निवासी था रोहित।

बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का निवासी था रोहित।

HighLights

  1. दीपावली की रात पलवल ढाबे पर हुई हत्या।

  2. खाना देने के विवाद में युवक को गोली मारी।

  3. बल्लभगढ़ निवासी रोहित की सिर में गोली लगने से मौत।

जागरण संवाददाता, पलवल। दीपावली की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शहर के हुडा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोहित दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ शहर के हुडा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था। इस दौरान ढाबा कर्मियों ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया।

इसी बात को लेकर रोहित और ढाबा कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ढाबा मालिक के साथी भी खाना खा रहे थे। आरोप है कि ढाबा मालिक के साथियों ने रोहित पर गोली चला दी। गोली सीधे रोहित के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल जाने से पहले हुई मौत

घटना के बाद आनन-फानन में घायल रोहित को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पलवल में बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

यह भी पढ़ें- पलवल में खनन माफियाओं की दबंगई, हाईवे पर 3 डंपर रेत उड़ेलकर फरार; धूल के गुबार और जाम से सांस लेना मुहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।