विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palwal में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Mon, 28 Jul 2025 03:25 PM (IST)

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होडल विधानसभा क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

2.50 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जागरण
2.50 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जागरण

HighLights

  1. 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
  2. हसनपुर पंचायत समिति द्वारा कार्य
  3. पलवल के विकास में नहीं होगी कमी

जागरण संवाददाता, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति हसनपुर द्वारा करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न 19 विकास कार्यों के उद्घाटन किए।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय हसनपुर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बतौर मुख्यातिथि पधारकर करोड़ों रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए।

इस अवसर पर होडल विधायक हरिंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सौरोत मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बीडीपीओ कार्यालय हसनपुर के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज किए गए उद्घाटन में ग्राम माहोली में पार्क का निर्माण, गांव खांबी में संत रविदास भवन में टाइल्स निर्माण, गांव भैंडोली में श्मशान घाट पर टीन शैड निर्माण, भेंडोली के महाराणा प्रताप भवन में पार्क निर्माण, हसनपुर में श्मशान घाट के टीन शेड का निर्माण, रामगढ़ के कटौरा मंदिर से कोठरा तक रास्ता निर्माण, हसनपुर में परशुराम चौपाल के सौदर्यीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य, गांव जटौली में पीडब्लयूडी रोड से खेमन के घर तक रास्ता निर्माण, गांव मीरपुर कौराली में स्कूल से पुजारी के घर तक रास्ता निर्माण, हसनपुर में पार्क निर्माण, गांव मुस्तफाबाद में कृपाल से महावीर तक रास्ता निर्माण, गांव लीखी में पार्क निर्माण, गांव घसेडा में पार्क निर्माण, गांव सुरजन नगला के कब्रिस्तान में हॉल की छत निर्माण, गांव गुलावद में कुमरपाल से अतरा के घर तक रास्ता निर्माण, गांव कानपुर नगला में शमशान पार्क निर्माण, गांव खाम्बी में बंटी की दुकान से प्रकाश बघेल तक रास्ता निर्माण, गांव रामगढ में पार्क निर्माण, गांव पिंगोड में कब्रिस्तान पर टीन शेड निर्माण आदि विकास कार्य शामिल हैं।

यह सभी विकास कार्य पंचायत समिति हसनपुर द्वारा करवाए गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, जिसका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।