विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR के इस शहर में कल इतने बजे तक गुल रहेगी बिजली, HVPN ने दी जानकारी

Published: Thu, 28 Aug 2025 03:51 PM (IST)

पलवल के चांदहट क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सबस्टेशन पर रखरखाव करेगा जिससे ...और पढ़ें

पलवल में बिजली कटौती चांदहट में रखरखाव कार्य। फाइल फोटो
पलवल में बिजली कटौती चांदहट में रखरखाव कार्य। फाइल फोटो

HighLights

  1. चांदहट में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी |
  2. रखरखाव के कारण शटडाउन रहेगा |
  3. किसानों के लिए बिजली आपूर्ति संतुलित |

जागरण संवाददाता, पलवल। चांदहट क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा 66 केवी चांदहट सबस्टेशन पर वार्षिक रखरखाव का बड़ा काम किया जाएगा, जिसके कारण सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक शटडाउन रहेगा।

इस दौरान, 16/20 एमवीए, 66/11 केवी ट्रांसफार्मर टी-3 का तकनीकी चेकअप और सर्विसिंग की जाएगी। इस रखरखाव कार्य का असर कई 11 केवी फीडर्स पर पड़ेगा, जिनमें गुरवाडी, घोडी और लुलवाडी गांव के फीडर्स, आरडब्ल्यूएस-दो इंडिपेंडेंट फीडर, सुल्तानपुर रैनी वेल फीडर और अन्य एपी फीडर्स शामिल हैं। अनुमान है कि लगभग 6.34 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी।

चांदहट के एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि से जुड़े एपी फीडर्स को संतुलित किया जाएगा, ताकि किसानों के काम और सिंचाई पर कोई असर न पड़े। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि रखरखाव का काम तय समय में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को ज्यादा असुविधा न हो।