Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palwal को लिए गुड न्यूज, 2.22 करोड़ रुपये होंगे विकास कार्य; बनेंगी नई सड़कें और...

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 04:18 PM (IST)

    पलवल की हसनपुर अनाज मंडी को 2.22 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। टीनशेड की मरम्मत नई सड़कें शौचालय और जल निकासी में सुधार होगा। मंडी सचिव नरबीर सिंह ने बताया कि काम जल्द शुरू होगा। इससे हसनपुर और आसपास के गांवों के किसानों को लाभ होगा बारिश में फसलें खराब नहीं होंगी और जलभराव की समस्या दूर होगी। व्यापारियों ने इस विकास कार्य पर ख़ुशी जताई।

    Hero Image
    हसनपुर अनाज मंडी में सवा दो करोड़ से होंगे विकास कार्य। जागरण

    संवाद सहयोगी, हसनपुर (पलवल)। पलवल में हसनपुर अनाज मंडी को जल्द ही 2.22 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों से नया रूप मिलेगा। इन कार्यों में टीनशेड की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण, दो नए शौचालयों का निर्माण, दुकानों के सामने कामन प्लेटफॉर्म (फड़) का निर्माण और जल निकासी प्रणाली में सुधार शामिल हैं। मार्केट कमेटी के सचिव नरबीर सिंह ने बताया कि इन कार्यों को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मंडी हसनपुर के अलावा भेंडोली, रामगढ़, सदुआगढ़ी, लहरपुर, फाटनगर, लीखी, खाम्बी और आसपास के अन्य गांवों के किसानों की सेवा करती है। इसके अतिरिक्त, यमुना नदी से सटे उत्तर प्रदेश के उटासानी, पखोदना, मालव, जलगढ़ी, मेवगढ़ी और कई अन्य गांवों के किसान भी अपनी फसलें यहीं बेचते हैं।

    किसानों और आढ़तियों को मिलेगी राहत

    वर्तमान में मंडी में टीनशेड क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के मौसम में किसानों और आढ़तियों की फसलें भीगकर खराब हो जाती थीं, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता था। सड़कों की खराब स्थिति के कारण हल्की बारिश में भी मंडी में जलभराव हो जाता था। टीनशेड की मरम्मत और सड़कों के निर्माण से किसानों और आढ़तियों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी।

    मंडी के आढ़ती गुड्डू, सोनू गोयल, देशबंधु, संदीप गुप्ता, विनोद गोयल और सुनील कुमार, टिंकू शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से टीनशेड की मरम्मत की मांग कर रहे थे। इन विकास कार्यों से उन्हें काफी राहत मिलेगी।