Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    HBSE Results: 12वीं बोर्ड रिजल्ट में फिर से फिसड्डी रहा हरियाणा का ये जिला, शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

    Updated: Tue, 13 May 2025 02:54 PM (IST)

    पलवल जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम निराशाजनक रहा। प्रदेश में जींद और कैथल जैसे जिलों में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए वहीं पलवल में केवल 75.79 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हो पाए। जिसके चलते पलवल प्रदेश में 21वें स्थान पर रहा है। यह परिणाम जिले की शिक्षा व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है।

    Hero Image
    पलवल 12वीं बोर्ड परिणाम हरियाणा में फिसड्डी साबित। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश में एक ओर जहां जींद और कैथल में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं पलवल जिले में 75.79 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणाम के मामले में पलवस प्रदेशभर में फिसड्डी साबित होते हुए 22 में से 21वें स्थान पर आ गया है। परीक्षा परिणाम जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। पिछले वर्ष से अब तक जिले में पढ़ाई के स्तर में कोई विशेष सुधार नहीं आया है।

    वर्ष 2024 में पलवल में 76.17 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। शिक्षाविदों की नजर में जिले का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिला इस साल भी 21वें स्थान पर रहा।