मैडम! अस्पताल में पंखें नहीं चल रहे हैं, किराये पर लाने पड़ रहे; मरीजों का छलका दर्द
नारनौल के जिला नागरिक अस्पताल में राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा के निरीक्षण के दौरान मरीजों ने खराब पंखों और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत की। मरीजों ने बताया कि भीषण गर्मी में पंखे काम नहीं करते या बहुत धीमे चलते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। सुमन राणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
-1751014052188.webp)
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर उस समय सवाल उठ गए, जब जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा के सामने मरीजों ने खराब पंखों का मुद्दा उठाया। सुमन राणा ने नवजात शिशु वार्ड, एनएनसीयू वार्ड, गायनी वार्ड, अस्पताल की पहली मंजिल पर ऑपरेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने मरीजों से अस्पताल में दी जा रही संबंध में मरीजों से जानकारी ली। कई मरीजों ने तो अस्पताल की सुविधाओं को ठीक बताया तो कई मरीजों ने अस्पताल में कमियों को खुलकर बताया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों के स्वभाव में तीखापन है। ऑपरेशन वार्ड के मरीजों ने बताया कि अस्पताल में अधिकतर पंखे खराब पडे हैं या धीमी गति से चलते है। उनके मरीजों को पंखे की हवा भी नहीं पहुंचती है।
ऐसी भीषण गर्मी में मरीजों व अभिभावकों को काफी परेशानी होती है। कई बार तो उनको किराए पर पंखा लाना पडता है। सभी बिस्तरों पर पंखे लगाने चाहिए, ताकि गर्मी के दौरान मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके अभिभावकों से कर्मचारी कई बार गलत तरीके से व्यवहार करते हैं।
सुमन राणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल कमियों को एक सप्ताह में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन अशोक कुमार, मेडिकल सुपरीडेटं डॉक्टर आशा शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।