विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेवात में दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली से कनेक्ट होंगे हरियाणा-राजस्थान के 3 बड़े शहर; देखें रूट चार्ट

By Satyendra SinghEdited By: Pooja Tripathi
Published: Fri, 27 Jun 2025 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:58 PM (IST)

हरियाणा के मेवात क्षेत्र को 50 साल की लंबी मांग के बाद आखिरकार रेल लाइन मिलने जा रही है। नरेंद्र ...और पढ़ें

मेवात में जल्द दौड़ेगी रेल। फाइल फोटो

मेवात में जल्द दौड़ेगी रेल। फाइल फोटो

सत्येंद्र सिंह, नई दिल्ली। हरियाणा में मेवात क्षेत्र के लोगों को यहां से जाती रेल देखने तथा यात्रा करने का सपना पूरा होने जा रहा है। पचास साल से चली आ रही मांग को नरेंद्र मोदी सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।

परियोजना के लिए 2,500 करोड़ की राशि रेलवे को जारी कर दी गई है। दिल्ली से सोहना तथा फिरोजपुर झिरका से अलवर तक 104 किलोमीटर लंबी रेल लाइन होगी। सात स्टेशन प्रस्तावित किए हैं।

संख्या बढ़ भी सकती है। तीन साल में पूरी होने वाले परियोजना के लिए शेष औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस रेल लाइन की मांग पहली बार 1971 में हुई थी, जब गुड़गांव के सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने इस क्षेत्र के लिए रेलवे लाइन की मांग रखी थी।

केंद्र सरकार ने सर्वे भी करवाया था

केंद्र सरकार ने सर्वे भी करवाया था। इसके बाद जब भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव हुए, राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नूंह को रेल लाइन से जुड़वाने का दाव करते हुए। पांच बार सर्वे भी किया गया।

पिछले बजट में मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार की सिफारिश पर इस योजना को हरी झंडी दे दी थी। इससे पहले दिसंबर 2024 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के सांसद धर्मबीर सिंह तथा गुड़गांव सीट से सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मेवात में रेल लाइन नहीं होने की बात उठाई थी।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा था कि देश का सबसे पिछड़ा जिला नूंह रेल सुविधा मिलने की वजह से तरक्की करेगा और पिछड़ेपन का टैग से मुक्त हो जाएगा।