Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐतिहासिक साबित होगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली : नसीम अहमद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:45 PM (IST)

    क्रासर विकास रैली को लेकर पूर्व विधायक ने ली कार्यकर्ता मीटिग फोटो-) 20 एमडब्ल्यूटी 03 क

    Hero Image
    ऐतिहासिक साबित होगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली : नसीम अहमद

    क्रासर : विकास रैली को लेकर पूर्व विधायक ने ली कार्यकर्ता मीटिग

    फोटो-) 20 एमडब्ल्यूटी, 03

    कार्यकर्ताओं संग मीटिग करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद। सौ. स्वयं

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के महूं चौपड़ा में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कार्यकर्ताओं संग मीटिग कर लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक होने वाली है। इस दिन प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री क्षेत्र व मेवात को कई सौगात देकर यहां के विकास कार्य को मजबूती प्रदान करेंगे। अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नसीम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास रैली में क्षेत्र की कई मांगों को मुख्य रूप से रखा जाएगा। इनमें फिरोजपुर झिरका के अंदर ट्रामा सेंटर बनाने, नहरी पानी लाने, स्कूलों को अपग्रेड करने तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के अलावा कालेज निर्माण व फिरोजपुर झिरका के नागरिक अस्पताल को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील करवाने की मांग मुख्य रूप से रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेवात के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही प्लेटफार्म मिले, तो वह भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेवात और हरियाणा का नाम रोशन कर सकते हैं। जिले में खेल संसाधनों को बढ़ाने के लिए फिरोजपुर झिरका स्थित खेल स्टेडियम के सुधारीकरण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मेवात और मेवात की आवाम से गहरा लगाव रहा है। पिछले सात सालों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मेवात का स्वर्णिम विकास हुआ है। एक बार फिर से वे यहां आकर मेवात की जनता को कई नई सौगात देने वाले हैं। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, शिवमंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल, आसू चेयरमैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।