Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों खर्च, लेकिन नहीं सुधर रही शहर की सफाई व्यवस्था

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2021 07:16 PM (IST)

    नगर पालिका की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण बदतर हुई शहर की सफाई व्यवस्था के कारण नगरवासी परेशान हैं। दरअसल शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पालिका प्रशासन लाखों खर्च करने के बाद भी शहर को स्वच्छ रखने में नाकामयाब साबित हो रहा है।

    Hero Image
    लाखों खर्च, लेकिन नहीं सुधर रही शहर की सफाई व्यवस्था

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: नगर पालिका की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण बदतर हुई शहर की सफाई व्यवस्था के कारण नगरवासी परेशान हैं। दरअसल शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पालिका प्रशासन लाखों खर्च करने के बाद भी शहर को स्वच्छ रखने में नाकामयाब साबित हो रहा है। हद की बात तो ये है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने वाली नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कितनी लापरवाही बरत रही है, इसकी बानगी आजकल देखने को मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि नगर पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दम भरता है। लेकिन जब गली मोहल्लों में पसरी गंदगी को देखा जाता है तो मालूम पड़ता है कि नगर पालिका प्रशासन शहर में सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। शहर की साफ सफाई को लेकर नगर पालिका द्वारा इस समय 60 से अधिक सफाई कर्मचारी, दो ट्रैक्टर, घरों से कूड़ा इकट्ठा करने वाले पांच वाहनों के अलावा अन्य मैनपावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके शहर में स्वच्छता अभियान को न केवल पलीता लगाया जा रहा है, बल्कि लाखों रुपये बर्बाद भी किए जा रहे हैं। सफाई के नाम पर किया जा रहा है गोलमाल

    नगर पालिका के पूर्व प्रधान जयसिंह सैनी ने नगर पालिका प्रशासन पर शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाता है लेकिन जब इसका परिणाम देखा जाता है तो वो शून्य नजर आता है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई के नाम पर लाखों का गबन और गोलमाल किया जा रहा है। इसकी शिकायत वे उपायुक्त नूंह को कर चुके हैं। - शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। आगामी दिनों में शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर व्यापक स्तर कदम उठाए जाएंगे।

    -अशोक गुर्जर, चेयरमैन नगर पालिका फिरोजपुर झिरका