विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुले में कचरा फेंकने से नूंह की आबोहवा खराब, बीमारियों के खतरे से दहशत में लोग; प्रशासन बेपरवाह

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:18 PM (IST)

नूंह शहर के नल्हड़ मंदिर मार्ग पर रोजाना 4-5 टन कचरा खुले में फेंका जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

जिला बने 21 साल बाद भी नूंह में कूड़ा प्रबंधन फेल। जागरण

जिला बने 21 साल बाद भी नूंह में कूड़ा प्रबंधन फेल। जागरण

जागरण संवाददाता, नूंह। शहर के कचरे को खुले डाले जाने के कारण न केवल शहर की आबोहवा खराब हो रही है, बल्कि यहां से मंदिर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह-शाम मूंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है।

रोजाना लगभग चार से पांच टन कचरें को शहर के समीप नल्हड़ मंदिर वाले मार्ग पर खुले में सड़क के साथ डाला जा रहा है। कचरे की मात्रा इतनी हो गई है कि वह अब सड़क तक आ चुका है। जिससे हर वक्त बेसहारा पशु व आवारा पशु विचरते रहतें हैं।

लंबे समय से कचरे के निष्पादन व डंपिंग यार्ड को लेकर कई बार बार अवााज उठाई गई है, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। कचरे के निष्पादन के लिए भी कोई ठोस योजना नगर परिषद की तरफ से नहीं बनाई गई। इसीलिए लोगों में अब सरकार व नगर परिषद के अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी पाई गई है।

कूड़ा फेंकने के लिए नहीं कोई इंतजाम

लोगों का आरोप है कि नूंह को जिले बने 21 वर्ष हो चुकें हैं, लेकिन अभी तक शहर में कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से आम नागरिक परेशान है। लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों ने विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि नूंह 2005 में जिले के रूप में अस्तित्व में आया था। पिछले 20 वर्षों में शहर की आबादी व वार्डोँ की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं 2022 से पहले शहर में नगर पालिका थी, जिसे 2023 में उपग्रेड करके नगर परिषद बनाया गया। 13 वार्डों के इस शहर की आबादी करीब 35 हजार है।

लेकिन, बड़े दुख की बात है कि अभी तक शहर में कोई कचरा निष्पादन के लिए स्थायी केंद्र बना है न ही यहां पर कूड़े सहर ढ़ंग से पुख्ता व्यवस्था की गई है। शहर के लोगों के अनु़सार पिछले लंबे असरे से नगर परिषद अपने कूड़ें को यहीं पर डाल रही है।

बताया गया है कि शहर के करीब 13 वार्डों से रोजाना चार से पांच टन कूड़ा निकलता है। जिसे खुल में मंदिर रोड़ पर डाला जा रहा है, जो लोगों की परेशानी का सबब बनने लगा है। शहर के लोगों के अनुसार शहर के कचरे को लेकर अनेक बार स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है, लेकिन समस्या को स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।

शहर के संजय कुमार, दिनेश, अशोक कुमार, गीता देवी ने बताया कि सुबह शाम को यहां पर कूड़े के बड़े- बड़े ढेरों को जगह अभाव के कारण सड़क किनारे लगा दिया जाता है। ये ही नहीं शाम को मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

प्रशासन नहीं दे रहा समस्याओं पर ध्यान

खुले में सड़क पर डाले गए कूड़े से संकमण फैलने को भी अंदेशा बनने लगा है, क्योंकि जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं, वहां आसपास लोगों के रिहायशी घर बने हुए हैं। हालांकि, एक बार यहां पर कूड़े को हटवाया गया था, लेकिन फिर से यहां पर कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसी जन समस्याओं की तरफ से शासन प्रशासन को कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने शहर के खुले में डाला जा रहे कूड़े से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

कचरे निष्पादन पहले कराय गया था, फिरे कचरे को उठाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। खुले में कचरे के लिए जगह की तलाश चल रही है, उसके बाद हमेशा के लिए शहर के लोगों को कचरे से निजात मिले पाएगी।

- संजय कुमार, चैयरमैन नगर परिषद नूंह

यह भी पढ़ें- नूंह के पल्ला कॉलेज में अनशन पर बैठे छात्रों से मिले मंत्री राव नरबीर, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

यह भी पढ़ें- नूंह के स्कूलों में लागू होगा 'जापानी मॉडल', ग्रीन और कार्बन न्यूट्रल बनेंगे जिले के सरकारी विद्यालय


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।