विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत के बाद नूंह MLA के घर पहुंचे मामन खान, समर्थकों की दिखी भारी भीड़

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 04 Oct 2023 05:30 AM (IST)

मामन खान को मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विधायक को नूंह हिंसा से जुड़े मामले में कोर्ट ...और पढ़ें

अंतरिम जमानत के बाद नूंह MLA के घर पहुंचे मामन खान
अंतरिम जमानत के बाद नूंह MLA के घर पहुंचे मामन खान

एएनआई, नूंह: कांग्रेस विधायक मामन खान जिला अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के घर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। उनके समर्थकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा था। 

गौरतलब है कि, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन को मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  विधायक को नूंह हिंसा से जुड़े मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि एसआईटी ने जमानत का विरोध किया। एसआईटी की ओर से कहा गया कि, आरोपित के मोबाइल तथा लैपटाप की साइबर सेल की रिपोर्ट से सिद्ध हो जाएगा कि मामन ने हिंसा में शामिल आरोपितों को उकसाया है और लगातार वह उनके संपर्क में रहे।

सशर्त जमानत मिली

दलील सुनने के बाद अदालत ने मामन खान को 18 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत यह शर्त लगाते हुए दी कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। एसआईटी जो तकनीकी साक्ष्य पेश करेगी, उसके आधार पर अदालत अगली सुनवाई में यह तय करेगी कि जमानत नियमित की जाए या रद कर दी जाए।