Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mewat News: 15 दिन से पानी न मिलने से 110 गांवों में हाहाकार, सामने आई बड़ी वजह

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 06:59 PM (IST)

    मेवात के पुन्हाना में जल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 गांवों में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। यमुना नदी में बाढ़ के कारण महोली गांव के पास स्थित बोर डूब गए हैं जिससे जलापूर्ति ठप हो गई है। लोगों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विभाग का कहना है कि जलस्तर कम होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    Hero Image
    पुन्हाना में जल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 गांवों में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। फाइल फोटो

    योगेश सैनी, पुन्हाना। जल स्वास्थ्य विभाग ने उपमंडल के 110 गांवों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं की है। जिसके चलते इस गर्मी के मौसम में गांवों में ही नहीं, शहर में भी पानी की किल्लत बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हसनपुर के पास यमुना नदी के किनारे महोली गांव के पास विभाग ने बड़े बोर खोदे हैं। जहां से पुन्हाना से सटे 110 गांवों और शहर को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यमुना में भारी पानी आने के कारण महोली गांव में बाढ़ आने से बोर पूरी तरह से डूब गए हैं।

    साथ ही बोरों का कनेक्शन भी पूरी तरह से टूट गया है। जिसके चलते पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर कम होने तक आपूर्ति संभव नहीं हो पाएगी। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    टैंकरों से खरीदना पड़ रहा पानी

    क्षेत्र के अधिकांश गांवों में भूमिगत पानी खारा है। ऐसे में शहर से लेकर गाँवों तक के लोगों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जानवरों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। साथ ही महिलाओं को सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। जिससे उन्हें समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

    महोली से रोजाना 20 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती थी

    पुन्हाना के गाँवों में आपूर्ति के लिए महोली गाँव से रोज़ाना 20 एमएलडी पानी आता था। जिसे पहले मढियाकी गाँव में बने मुख्य बूस्टिंग स्टेशन पर लाया जाता था और वहाँ से दूसरे बूस्टिंग स्टेशनों पर ले जाकर पानी की आपूर्ति की जाती थी।

    लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित

    पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। पानी लाने की जल्दी में जहाँ बच्चे स्कूल के लिए देर से पहुँचते हैं, वहीं दूसरी ओर कामकाजी महिलाएँ और पुरुष भी काम पर देर से पहुँचते हैं। लोगों को अपने रोज़मर्रा के घरेलू कामों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    यमुना में बाढ़ के कारण महोली से संपर्क टूट गया है। जिससे आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बाढ़ का पानी उतरते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल विभाग टैंकरों के ज़रिए पानी की आपूर्ति कर रहा है।

    -सुमित वर्मा, उपखंड अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग, पुन्हाना

    comedy show banner