Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेवात में पुलिस ने जब्त किया 110 किलो प्रतिबंधित मांस, दो पर मुकदमा दर्ज

    मेवात के शिकारपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 1 क्विंटल 10 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। साबिर और वसीम नामक दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश के अवशेष छुरी कुल्हाड़ी और रस्सी भी बरामद की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

    By Mohd Haroon Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:13 PM (IST)
    Hero Image
    शिकारपुर गांव से 110 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद,केस दर्ज। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, तावड़ू (मेवात)। मेवात क्षेत्र के गांव शिकारपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दे एक क्विंटल 10 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गस्त के दौरान एक टीम तावड़ू बाईपास पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि साबिर और वसीम निवासी शिकारपुर गोकशी में संलिप्त हैं। जो अभी प्रतिबंधित मांस बेचने की फिराक में खड़े हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव शिकारपुर खेतों के नजदीक पहुंची तो वहां मौजूद दो युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश की,लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गए।

    गुप्तचर ने मौके पर दोनों को पहचान कर उनके नाम साबिर और वसीम बताए। मौके पर तलाशी के दौरान एक ताज़ा प्रतिबंधित मांस,कटे हुए गोवंश के अवशेष,एक छुरी,एक कुल्हाड़ी और करीब तीन मीटर लंबी रस्सी बरामद की गई।

    बरामद मांस का कुल वजन लगभग 110 किलो ग्राम पाया गया। पुलिस ने आराेपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।