हरियााण में अवैध कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्रेशन पर रोक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कसा शिकंजा
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा के निर्देश पर नूंह जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तावडू क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं जिससे भूमाफिया सक्रिय हैं। प्रशासन ने भूमि पंजीकरण पर रोक लगा दी है और लोगों से भूमाफियाओं के बहकावे में न आने की अपील की है। राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है।

शिशपाल सहरावत, नूंह : गुरुग्राम जिले से लगते तावड़ू राजस्व क्षेत्र में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। अगर पूरे जिले की बात करें तो तावड़ू राजस्व क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध काॅलोनियां विकसित की जा रही हैं। अकेले तावड़ू क्षेत्र में करीब चार दर्जन के करीब अवैध काॅलोनियां काटी जा रही हैं।
बीते दिनों टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा की ओर से दिया गया कि अवैध रूप से विकसित की जा रहीं काॅलोनियों में भूमि पंजीकरण न किया जाए।
नूंह के जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से जारी पत्र में खंड वाइज पूरे जिले की अवैध काॅलोनियों की सूची संबंधित राजस्व अधिकारियों को जारी कर दी गई है।
तावड़ू खंड में कहां और कितनी अवैध काॅलोनियां काटी जा रहीं
- तावडू शहरी क्षेत्र : 10
- डिढारा : दो
- जोरासी : एक
- डिंगरहेडी : एक
- खोरी कला : 12
- रंगाला : दो
- हसनपुर : एक
- सराय : दो
- निजामपुर : एक
- बिस्सर अकबरपुर : दो
- राठीवास : एक
- फतेहपुर : एक
- चाहल्का : दो
- कलवाड़ी : एक
- रूपाहेड़ी : एक
- छारोड़ा : एक
- पाड़ा : तीन
जिला नगर योजनाकर कार्यालय नूंह से सूची मिल गई है। जिसमें महानिदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध काॅलोनियां विकसित न हों। इसे लेकर सभी रजिस्ट्री क्लर्क, वसीका नवीस को सर्कुलर जारी कर दिया है। अब संबंधित नंबरों में कोई एग्रीमेंट, सेलडीड और भूमि का कोई पंजीकरण नहीं होगा।
- अजय वर्मा , तहसीलदार,तावड़ू
आमजन को तो जागरूक किया ही जा रहा है इसके साथ ही राजस्व विभाग को भी इस संबंध में सूची जारी कर दी है ताकि भविष्य में लोगों के साथ लूट न हो। आमजन से फिर अपील की जा रही है कि अपनी खून पसीने की कमाई को भू माफियाओं के बहकावे में आकर बर्बाद न करें।
-बिनेश कुमार ,जिला नगर योजनाकार अधिकारी, नूंह

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।