Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में विकास कार्यों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    नूंह जिले में डी-प्लान के तहत शहरी विकास कार्यों के लिए 91 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना में नूंह फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना शहरों में कच्चे रास्तों का निर्माण चौपालों का निर्माण और सरकारी अस्पतालों में वाटर कूलर लगाने जैसे कार्य शामिल हैं। अनुसूचित और पिछड़े वर्गों के लिए चौपालें भी बनाई जाएंगी जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और जिले के विकास को गति मिलेगी।

    Hero Image
    डी-प्लान के तहत शहरी क्षेत्र में 91 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य।

    योगेश सैनी, नूंह। नूंह में डी-प्लान के तहत जिले के शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों पर इस बार 91 लाख की राशि खर्च की जाएगी। योजना के तहत जिले के नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना शहर में कच्चे रास्तों का पक्का निर्माण व चौपाल से लेकर सरकारी अस्पताल में वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। सरकार द्वारा जहां यह राशि मंजूूर कर जिला प्रशासन को दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, प्रशासन द्वारा शहरों में निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में कदम भी उठाने शुरू कर दिए गए हैं। जिनके पूरे होने के साथ ही लोगों को काफी राहत मिलने के साथ ही शहरों की सूरत भी बदल पाएगी।

    योजना से जिले के विकास को लगेंगे पंख

    योजना के तहत शहरों में प्रशासन द्वारा जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। कार्यों के पूरे होने के साथ ही मरीजों को पानी की समस्या से लेकर कच्चे रास्तों से भी निजात मिल पाएगी। इसके साथ ही जिले के विकास को भी पंख लग पाएंगे।

    अनु-सूचित व पिछडी जाति के लोगों को भी मिलेगा सम्मान

    योजना के तहत अनुसूचित व बीसी वर्ग के लोगों के लिए चौपाल भी बनेंगी। जिससे इससे लगते हुए समाज के लोग चौपाल पर बैठकर ही अपने फैसले ले सकेंगे। जिससे इन वर्ग के लोगों को सम्मान मिलेगा।

    जिले में होने वाले विकास कार्यों पर एक नजर

    शहर - विकास कार्य - लागत (लाख में )

    • नूंह - वार्ड चार में दिल्ली-अलवर रोड से आस माेहम्मद के घर तक रास्ते का निर्माण- पांच लाख
    • नूंह - वार्ड आठ में अनुसित जाति की चौपाल का निर्माण- नौ लाख
    • नूंह - वार्ड 11 में कबीर चौपाल का निर्माण- नौ लाख
    • नूंह - इसराईल के घर से सलीम के घर तक रास्ते का निर्माण - पांच लाख
    • नूंह - शेख किब्रस्तान में टीन शेड - पांच लाख
    • नूंह - वार्ड 12 में खटीक चौपाल का निर्माण - नौ लाख
    • पुन्हाना - वार्ड 15 में रज्जाक के घर से हासिम पटवारी के घर तक रास्ते का निर्माण- पांच लाख
    • पुन्हाना - वार्ड पांच में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में लगेंगी टाइल- पांच लाख
    • पुन्हाना - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर - दो लाख
    • पुन्हाना - वार्ड सात में दिल्ली अस्पताल से जगदीश भगतजी के घर तक रास्ते का निर्माण - सात लाख
    • फिरोजपुर झिरका - वार्ड 15 में बीसी मोहल्ले में चौपाल का निर्माण - 15 लाख
    • फिरोजपुर झिरका - टीन शेड के साथ पार्किंग का निर्माण - पांच लाख
    • तावडू - वार्ड एक के नट मोहल्ले में चौपाल का निर्माण - सात लाख
    • तावडू - वार्ड 15 में प्राथमिक स्कूल में मैन गेट का निर्माण - तीन लाख

    डी प्लान के तहत जिले में 91 लाख रूपये की लागत से शहरों में विकास कार्य होंगे। योजना से निश्चित रूप से जिले का विकास होगा और जिले के सभी समाज के लोगों को इसका लाभ मिल पाएगा। - संजय मनोचा, नप अध्यक्ष नूंह